घर पर चेक करते हैं ब्लड शुगर? डॉक्टर की बताई 3 गलतियों से बचें, रीडिंग हमेशा सही मिलेगी
भारत में हर दूसरा व्यक्ति मधुमेह की बीमारी से जूझ रहा है। डायबिटीज को चेक करने के लिए ब्लड शुगर टेस्ट किया जाता है, जिसे करने में कुछ लोग गलतियां करते हैं। इनके कारण सही रीडिंग नहीं मिल पाती, चलिए आपको डॉक्टर की खास सलाह बताते हैं।

डायबिटीज आजकल हर किसी की आम समस्या बन चुकी है, हर दूसरे व्यक्ति को मधुमेह की बीमारी है। इस बीमारी के होने पर दवाओं, परहेज के साथ ब्लड शुगर कितनी हाई या लो है, इसका भी ध्यान रखना पड़ता है। कई लोग बाहर ब्लड शुगर चेक करवाते हैं और कई लोग घर पर ही जांच कर लेते हैं। इसकी रीडिंग बताती है कि आपकी शुगर कितनी बढ़ी हुई है या फिर नॉर्मल है। घर पर टेस्ट करने वाले लोगों की रीडिंग कभी कम या फिर ज्यादा आती है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप सही तरीके से जांच करते हैं। जयपुर के डॉक्टर विपुल अग्रवाल ने इन गलतियों के बारे में बताया और कहा कि इनकी वजह से आपकी रीडिंग कभी सही नहीं आती। अगर आप एक ही दिन में 3-4 बार भी चेक करेंगे तब भी आपकी रीडिंग ऊपर-नीचे मिलेगी।
इन 3 गलतियों को करने से बचें
डॉक्टर के मुताबिक, लैब टेस्ट में कई चीजों का ध्यान रखते हुए ब्लड शुगर चेक की जाती है और यही कारण है कि डॉक्टर्स भी रिपोर्ट्स पर भरोसा करते हैं। घर पर जांची गई शुगर में कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिनकी वजह से आप सही रीडिंग नहीं जान पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर ये गलतियां क्या हैं?
1- ब्लड ड्रॉप कौन सी सही
डॉक्टर विपुल का कहना है कि जब हम ब्लड शुगर चेक करते हैं, तो उंगली से निकली हुई पहली खून की बूंद ही ले लेते हैं। वह ब्लड कई बार बैक्टीरिया से भरा हुआ होता है। ऐसे में पहली खून की बूंद को पोंछकर दूसरी बूंद से हमेशा जांच करें। वह ब्लड साफ होता है और चेक करने पर रीडिंग सही मिलती है।
2- फिंगर कौन सी होनी चाहिए
ब्लड शुगर चेक करते समय हमेशा मीडिल या रिंग फिंगर चुनें। इन उंगलियों में ब्लड फ्लो सही रहता है और दर्द भी कम होता है। इंडेक्स फिंगर से ब्लड लेंगे तो दर्द ज्यादा होगा। अगर आपको लगता है कि उन उंगलियों से खून नहीं निकलता है, तो चेक करने से पहले हाथों को रगड़ें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर हो जाएगा और फिर आसानी से ड्रॉप निकलेगी।
3- उंगली को दबाना है गलत
अगर उंगली पर पिंच करने के बाद खून आसानी से नहीं निकल रहा है, तो उसे दबाने की गलती न करें। जब आप उंगली को दबाकर खून निकालने की कोशिश करते हैं, तो बैक्टीरिया वाला खून तेजी से बाहर आने लगता है और फिर आपकी टेस्टिंग खराब हो सकती है। खून को आसानी से निकालने वाला तरीका वही है कि हाथों को पहले रगड़ें।
डॉक्टर की सलाह
अगर आप खुद शुगर टेस्ट करते हैं लेकिन हर बार ऊपर-नीचे रीडिंग आती है, तो किसी लैब में ही जांच करवाएं। वहां की रिपोर्ट्स डॉक्टर्स भी मानते हैं और आपको सही रिजल्ट भी मिलेगा। इन बातों का ध्यान रखते हुए जांच करेंगे तो सही रीडिंग मिलेगी।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


