
सर्दियों में पेट, इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म के लिए हेल्दी हैं ये सुपरफूड्स, Fortis के डॉक्टर ने गिनाए फायदे
सीजन में मिलने वाली खाने की चीजें सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम ने सर्दियों के हिसाब से सुपरफूड्स के बारे में बताया, जिन्हें खाने से गट हेल्थ, इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता।
बचपन से ही हम अपनी मां, नानी-दादी से सुनते आ रहे हैं कि सीजन के हिसाब से ही चीजें खानी चाहिए। सीजनल फूड्स ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद होते हैं। जैसे सर्दी में कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो शरीर को गर्मी पहुंचाती हैं और गर्मियों में ठंडक वाली चीजें हम खा सकते हैं। सभी खाने की चीजों के आने का समय सीजन के अनुसार बदलता रहता है। सर्दी के मौसम में फूड्स से जुड़े कई हेल्दी ऑप्शन मिलते हैं, जो शरीर, दिमाग, दिल, पेट, इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज्म के लिए हेल्दी माने जाते हैं। दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्सय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है, जो सर्दी में आपको जरूर खाने चाहिए।
कौन से सुपरफूड्स
1- मिलेट्स
डॉक्टर शुभम का कहना है कि मिलेट्स जैसे बाजरा, रागी, ज्वार खाएं। खासतौर पर बाजरा जरूर खाएं, ये फाइबर-आयरन से भरपूर होता है। इससे अपच, कब्ज कम होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। बाजरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन B6 जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दी में बाजरा खाने से शरीर की सूजन में भी राहत मिलती है।
2- आंवला
भारत में आंवला खूब पाया जाता है और लोग इसका अचार, मुरब्बा, चटनी बनाकर सर्दियों में खूब खाते हैं। आंवला पोषक तत्वों और विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। 1 दिन में अगर आप 1 आंवला खाते हैं, तो सर्दी-खांसी नहीं होगा, इससे इम्यूनिटी मजबूत हो जाएगी और शरीर की सूजन, ठंडक को भी ये कम कर देता है। पाचन के लिए भी आंवला अच्छा माना जाता है।
3- सीसेम सीड्स (सफेद तिल)

लोहड़ी, मकर संक्रांति, सकट जैसे त्योहार पर सफेद तिल के लड्डू चढ़ाए जाते हैं और इन्हें विंटर का फूड माना जाता है। सफेद तिल सिर्फ पूजा के लिए अच्छे नहीं होते, बल्कि ये शरीर को ऊर्जा देते हैं। सफेद तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, विंटर ड्राईनेस कम होती है, बाल-स्किन अच्छी होती है, पाचन में सुधार होता है और आंत के लिए भी ये गुड बैक्टीरिया बनाते हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




