डॉक्टर ने बताया कब्ज दूर करने के लिए 3 बेस्ट फ्रूट, खाने से दिखेगा असर
3 Best Fruits For Constipation: कब्ज की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं और अब गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानी भी बढ़ना शुरू हो गई है। तो डाइट में फाइबर रिच फूड के अलावा डॉक्टर के बताए इन 3 फ्रूट्स को जरूर खाएं। ये 3 फ्रूट रोजाना खाने से कब्ज से राहत मिलने में मदद होती है।

सुबह उठने के साथ ही पेट साफ ना हो पाने की प्रॉब्लम काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जो धीरे-धीरे काफी टाइम तक बनी रहती है और फिर क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन में बदल जाती है। अगर पेट कभी-कभी साफ ना होने की समस्या है और कब्ज बनी रहती है तो इसे दूर करने के लिए सही समय पर उपाय जरूरी है। नहीं तो गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। कब्ज को दूर करने के लिए डाइट में फाइबर और हेल्दी फूड्स को शामिल करना जरूरी है। डॉक्टर शुभम वत्स्य ने बताया कि इन 3 फ्रूट्स को अगर डाइट में शामिल किया जाए तो ये कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करेंगे।
कीवी
अगर किसी को लगातार कब्ज की समस्या बनी रहती है और पेट साफ नहीं होता तो उसे डाइट में कीवी जरूर खाना चाहिए। कीवी में एक्टीनेडिन एंजाइम और सॉल्यूएबल फाइबर होता है जो डाइजेशन को एक्टीवेट करता है। साथ ही गट मोटेलिटी को इंप्रूव करता है। रोजाना एक से दो कीवी खाने से स्टूल की प्रिक्वेंसी और कंसिस्टेंसी दोनों को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। कब्ज से दूर रहना है तो हर दिन कम से कम दो कीवी को ब्रेकफास्ट में छिलका छीलकर या बगैर छीले भी खा सकते हैं। छिलके के साथ खाने से ज्यादा बेटर फाइबर मिलेगा।
आलूबुखारा
आलूबुखारा यानी प्रून्स को भी डॉक्टर ने कब्ज के लिए बेस्ट फ्रूट बताया है। प्रून्स या आलूबुखारा में फाइबर के साथ ही नेचुरल सॉर्बिटोल होता है जो कोलन में पानी खींचकर स्टूल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। स्टडी के मुताबिक हर रोज तीन से चार आलूबुखारे को भिगोकर खाया जाए और साथ जिस पानी में ये भीगा उस पानी को भी पी जाएं। तो ये कब्ज से राहत दिलाने के लिए क्लीनिकली इफेक्टिव फूड है।
पियर यानी नाशपाती
कब्ज को इफेक्टिव तरीके से खत्म करना है तो सीजन में नाशपाती खाना शुरू करें। नाशपाती में फाइबर के साथ सॉर्बिटॉल का बैलेंस कॉम्बिनेशन होता है। और डॉक्टर ने पहले ही बताया है कि सॉर्बिटॉल कोलन में पानी खींचकर स्टूल को सॉफ्ट करता है। जब हर रोज नाशपाती खाते हैं तो इससे स्टूल सॉफ्ट होती है और पेट साफ होने में मदद मिलती है। डॉक्टर का कहना है कि रोजाना ब्रेकफास्ट के बाद एक मीडियम साइज का नाशपाती खाया जाए तो इससे गट में स्टूल की मोबेलिटी को बढ़ाने में मदद करती है। लेकिन साथ ही डॉक्टर ने चेतावनी भी दी है कि जिन लोगों का गट सेंसेटिव होता है उन्हें पोर्शन कंट्रोल को ध्यान में रखना जरूरी है।
कब्ज दूर करने के लिए इस बात को ध्यान में रखें
अगर लंबे टाइम से कब्ज परेशान करती है और इसे दूर करना चाहते हैं तो ध्यान में रखें कि कंसिस्टेंसी जरूरी है। अपनी डाइट में हर दिन इन तीन फलों में से किसी ना किसी को जरूर शामिल करें। साथ ही बॉडी का हाइड्रेट होना भी जरूरी है। तभी कब्ज से छुटकारा मिलने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


