जिम में वेटलिफ्टिंग के दौरान चली गई लड़के की आंखों की रोशनी, जानें क्या है वल्साल्वा रेटिनोपैथी

Dec 18, 2025 08:37 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जिम में लोग कई तरह के वर्कआउट करते हैं, जिसमें से एक होता है वेटलिफ्टिंग। हाल ही में दिल्ली के रहने वाले 27 साल के लड़के की आंखों की रोशनी वेटलिफ्टिंग करने के दौरान चली गई। चलिए बताते हैं इस पर आई सर्जन ने किया कहा।

जिम में वेटलिफ्टिंग के दौरान चली गई लड़के की आंखों की रोशनी, जानें क्या है वल्साल्वा रेटिनोपैथी

वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक के मामले आपने खूब सुने होंगे लेकिन क्या आंखों की रोशनी जाने का मामला सुना है। जी हां, हाल में ही मामला आया है, जिसमें दिल्ले में रहने वाले 27 साल के लड़के ने जिम में वेटलिफ्टिंग करते समय आंखों की रोशनी खो दी। इससे पहले उसे न आंखों में कोई दर्द था, न कोई अन्य परेशानी। बस उसने भारी वजन उठाने के लिए जैसे ही पूरा दम लगाया, वैसे ही उसे महसूस हुआ कि एक आंख से धुंधला दिख रहा है, साफ नहीं दिखाई दे रहा, जबकि दूसरी आंख बिल्कुल सही थी। ऐसे में वह फौरन डॉक्टर के पास भागा, दिल्ली एम्स के आई सर्जन डॉ. आशीष मार्कन ने वल्साल्वा रेटिनोपैथी डायग्नोज किया है।

क्या कहते हैं आई सर्जन

दिल्ली एम्स के आई सर्जन डॉ. आशीष मार्कन ने जांच करने के बाद बताया कि युवक की आंख में pre-retinal (subhyaloid) hemorrhage था, जो देखने वाले पार्ट मैकुला (macula) के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा डॉक्टर ने बताया कि अन्य जांच में vitreous hemorrhage भी सामने आया लेकिन राहत ये है कि इस दौरान रेटिना फटने या डिटैच होने के कोई भी संकेत नहीं थे। सर्जन ने जांच के आधार पर युवक की आंखों में वल्साल्वा रेटिनोपैथी डायग्नोज किया है।

क्या होता है वल्साल्वा रेटिनोपैथी

डॉक्टर आशीष के मुताबिक, वल्साल्वा रेटिनोपैथी (Valsalva Retinopathy) ऐसी स्थिती है, जब कोई भी भारी वजन या सामान उठाने पर आप सांस रोक लेते हैं और शरीर पर पूरा प्रेशर लगाते हैं। ऐसे में ये प्रेशर आपकी आंखों पर भी पड़ता है और उसकी नसें खिंचने लगती हैं। इस दौरान आंखों की नाजुक रक्त वाहिकाएं फट जाती है और दिखने की क्षमता कम या जा सकती है। इसके खास कारण हो सकते हैं- भारी वजन उठाना, जोर लगाकर कोई काम करना, तेज खांसी, उल्टी करने के दौरान भी रेटिना के अंदर ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में आपको कोई दर्द महसूस नहीं होगा, लेकिन आंखों की रोशनी पर असर होगा। ये समस्या स्वस्थ व्यक्ति के साथ भी हो सकती है।

ठीक होगा या नहीं

डॉक्टर मार्कन ने बताया कि 6 से 8 हफ्तों में ये पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और युवक दोबारा सही से देखने लगेगा। इसके लिए उन्हें कुछ मेडिकेशन और आराम की जरूरत होगी। लेकिन दोबारा उन्हें वेटलिफ्टिंग जैसी चीजें करने से दूर रहना होगा। ऐसी स्थिती में दोबारा ये समस्या होने का डर रहता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;