Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ24 year experience diabetologist in new delhi share how to detect fatty liver without blood test
ब्लड टेस्ट के बिना फैटी लिवर की पहचान! 24 साल एक्सपीरिएंस वाले डॉक्टर ने कहा-ऐसे करें पता

ब्लड टेस्ट के बिना फैटी लिवर की पहचान! 24 साल एक्सपीरिएंस वाले डॉक्टर ने कहा-ऐसे करें पता

संक्षेप:

Fatty Liver Detect Without Blood Test: ब्लड टेस्ट के बगैर फैटी लिवर की समस्या हो रही है कि नहीं, इसका पता लगाने के लिए डायबिटीज के डॉक्टर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर कर बताया कि कैसे शरीर के लक्षणों से फैटी लिवर का पता चल सकता है।

Nov 07, 2025 02:36 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फैटी लिवर की समस्या में लिवर में फैट बिल्डअप होने लगता है। ये बीमारी इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ मिलकर और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। जिसकी वजह से इंफ्लेमेशन और लिवर डैमेज होने का खतरा पैदा होने लगता है। नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिसीज इन दिनों काफी ज्यादा लोगों में देखने को मिल रही है। अब आपका लिवर सही तरीके से फंक्शन कर रहा है और उस पर किसी तरह के फैट का डिपॉजिट नहीं हुआ है और लिवर में इंफ्लेमेशन नही है। इसका पता बिना ब्लड टेस्ट किए ही शरीर में दिख रहे कुछ लक्षणों से किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉक्टर ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

पेट निकला हुआ है

डॉक्टर ब्रजमोहन अरोड़ा जो द्वारका, नई दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और बताया कि बिना ब्लड टेस्ट के कैसे फैटी लिवर डिटेक्ट किया जा सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि लैब टेस्ट के बगैर भी कई सारे लक्षण शरीर में दिखते हैं जिससे मरीज की हेल्थ का पता चलता है।

इन लक्षणों से करें फैटी लिवर का पता

उन्होंने बताया कि फैटी लिवर डिसीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस अक्सर मोटापे से लिंक रहती है। जिसका लक्षण है हार्ड विसरल फैट। पेट पर जमा फैट जो बिल्कुल हार्ड हो। ये फैट ऑर्गन के आसपास होता है और पूरा चांस है कि ये फैटी लिवर होगा।

गर्दन और आर्मपिट में स्किन टैग्स

पैरों में लाल या पर्पल रंग की दिख रहीं लाइनें, खासतौर पर एंड़ी के पास अगर इस तरह की आड़ी-तिरछी लाइन दिख रहीं तो ये फैटी लिवर के लक्षण हैं। साथ ही ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का भी एक लक्षण होता है।

ब्लड प्रेशर ज्यादा होना

ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है और ये 140 से ऊपर रहता है तो ये खतरनाक है और ये इंसुलिन रेजिस्टेंस का भी लक्षण है।

चेहरे की हड्डियां नहीं दिखतीं

चेहरे पर सूजन रहती है और चिकबोंस नजर नहीं आती है। तो ये फैटी लिवर का लक्षण है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।