आपका लिवर फैटी तो नहीं? 1 मिनट में घर बैठे करें चेक, डॉक्टर ने बताया सिंपल तरीका!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फैटी लिवर की समस्या अब सिर्फ शराब पीने वालों तक ही नहीं रही। आजकल युवाओं में भी ये तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें फैटी लिवर है। इसमें डॉक्टर की बताई ये गाइड आपकी मदद कर सकती है।

Signs Of Fatty Liver
फैटी लिवर के संकेत

फैटी लिवर की समस्या आजकल काफी आम होती जा रही है। खराब खानपान, लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव, मोटापा, शराब का सेवन, जैसी कई वजहें इसके पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं। फैटी लिवर के साथ सबसे बड़ी परेशानी है कि इसके शुरुआती लक्षण कुछ खास नहीं होते। इसलिए लोगों को अक्सर पता ही देर से चलता है कि उन्हें फैटी लिवर की समस्या है और तब तक स्थिति गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शुरुआत में ही छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज ना किया जाए तो तुरंत जांच कराई जाए। जानी मानी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही कुछ संकेत साझा किए हैं, जिनकी मदद से आप 1 मिनट में फैटी लिवर का पता लगा सकते हैं।

ये लक्षण दिखें तो हो सकता है फैटी लिवर का रिस्क

डॉ शालिनी बताती हैं कि आजकल फैटी लिवर की बीमारी काफी कॉमन होती जा रही हैं। साल 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 50 से 70 प्रतिशत वयस्क फैटी लिवर की कगार पर हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो किसी तरह की शराब का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर ही तुरंत जरूरी जांच कराएं। ये कुछ लक्षण हैं जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लक्षण 1: सुबह उठने के बाद आलस और थकान

डॉ शालिनी कहती हैं कि फैटी लिवर होने का सबसे शुरुआती संकेत सुबह उठते ही आलस और थकान महसूस होना हो सकता है। अगर पूरी नींद लेने के बाद भी आपकी बॉडी थकी हुई रहती है और शरीर में आलस बना रहता है, तो लिवर में गड़बड़ी होने का ये एक बड़ा संकेत हो सकता है।

लक्षण 2: सुबह उठने के बाद मुँह से तेज गंदी बदबू आना

सुबह उठते ही मुंह से गंदी बदबू आने को हमेशा ओरल हाइजीन से जोड़कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक ये भी फैटी लिवर का एक शुरुआती संकेत हो सकता है। दरअसल जब लिवर शरीर में बनने वाले कुछ रसायनों को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता है, तो मुंह से लगातार असामान्य बदबू आने की समस्या हो सकती है।

लक्षण 3: भूख कम होने के साथ-साथ पेट निकलना

डॉ शालिनी बताती हैं कि फैटी लिवर का एक संकेत भूख का कम होना भी है। अगर अचानक से आपकी भूख पहले की तुलना में काफी कम हो गई है और थोड़ा सा खाने पर ही पेट फुल हो रहा है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है। इसके साथ ही कम खाने पर भी आपका पेट बाहर निकलता जा रहा है तो एक बार फैटी लिवर की जांच कराना ही समझदारी है।

लक्षण 4: पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन या दर्द बने रहना

डॉक्टर के मुताबिक अगर पेट के दाहिने हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन बना रहे, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये फैटी लिवर का सबसे आम लक्षण है। खासकर खाना खाने के बाद ये दर्द और भारीपन होना काफी आम है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

लक्षण 5: ऑयली खाने के बाद पेट फूलना

अगर ऑयली खाना खाने के बाद आपका पेट तुरंत फूल जाता है तो भी फैटी लिवर के चांस हो सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि इसके साथ ही अगर आपका मल या टॉयलेट सही से फ्लश नहीं हो रहा है तो एक बार जांच जरूरी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थआपका लिवर फैटी तो नहीं? 1 मिनट में घर बैठे करें चेक, डॉक्टर ने बताया सिंपल तरीका