गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खेल रहे हैं बाहर? हीट एग्जॉशन के इन 9 संकेतों को ना करें इग्नोर
Signs of Heat Exhaustion in Children: गर्मी की छुट्टियों में बच्चे ज्यादा समय बाहर खेलते हैं, लेकिन तेज गर्मी और हीटवेव उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में बच्चों में हीट एग्जॉशन के लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है।

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चे ज्यादा समय बाहर खेलना पसंद करते हैं लेकिन तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ती उमस उनकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं। बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी के प्रति ज्यादा संवेदनशील होता है, इसलिए उनमें डिहाइड्रेशन और हीट एग्जॉशन का खतरा जल्दी बढ़ सकता है।
कई बार शुरुआत में दिखने वाले लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन समय पर ध्यान ना देने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ Dr Deepak Ugra के अनुसार, हीट एग्जॉशन को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह आगे चलकर हीट स्ट्रोक में बदल सकता है। ऐसे में माता-पिता के लिए इसके शुरुआती संकेत पहचानना और तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।
1. तेज बुखार: अगर बच्चे का तापमान 100°F से 104°F के बीच हो, तो यह हीट एग्जॉशन का संकेत हो सकता है।
2. चिपचिपी त्वचा: तेज गर्मी के बावजूद त्वचा का चिपचिपा और ठंडा महसूस होना शरीर की परेशानी दिखा सकता है।
3. चक्कर आना: बार-बार चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है।
4. सिरदर्द: हीट एग्जॉशन में बच्चों को तेज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
5. बहुत ज्यादा पसीना आना: जरूरत से ज्यादा पसीना निकलना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की ओर इशारा कर सकता है।
6. बार-बार प्यास लगना: शुरुआती समय में बच्चे को बहुत ज्यादा प्यास लग सकती है।
7. चिड़चिड़ापन: अगर बच्चा अचानक चिड़चिड़ा या परेशान दिखे, तो इसे इग्नोर ना करें।
8. मांसपेशियों में ऐंठन: पैरों या शरीर में क्रैम्प्स और दर्द महसूस हो सकता है।
9. उल्टी होना: बार-बार उल्टी होना या उल्टी जैसा लगना शरीर में गंभीर डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।
बच्चे में हीट एग्जॉशन दिखे तो तुरंत क्या करें?
- बच्चे को ठंडी जगह पर ले जाएं- बच्चे को तुरंत धूप से हटाकर ठंडी जगह या एसी रूम में ले जाएं।
- शरीर को ठंडा करें- ठंडे गीले तौलिये से शरीर को पोंछें। चाहें तो 10 मिनट तक हल्का ठंडा शॉवर भी दे सकते हैं।
- शरीर को हाइड्रेट करें- बच्चे को पानी, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक दें।
बच्चों को गर्मी से कैसे बचाएं?
- दोपहर की तेज धूप में बाहर खेलने से बचाएं। (खासतौर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)
- हल्के और कॉटन कपड़े पहनाएं ताकि त्वचा सांस ले सके और पसीना भी सोक ले।
- दिनभर पर्याप्त पानी पिलाएं।
- बाहर जाते समय टोपी और छाता इस्तेमाल करें।
- ज्यादा देर धूप में रहने से बचाएं।
कब तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए?
अगर बच्चा बहुत ज्यादा सुस्त हो जाए, बार-बार उल्टी करे, तेज बुखार हो या फिर पानी ना पी पा रहा हो तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

