बिना गिल्ट खाइए और फिट रहिए: डाइटीशियन रुचि चावड़ा के 10 हेल्दी फूड्स

Jan 01, 2026 10:45 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेल्दी खाना मतलब पसंदीदा चीजों से समझौता करना नहीं, बल्कि सही और पौष्टिक विकल्प चुनना है। डाइटीशियन रुचि चावड़ा के अनुसार, कुछ फूड्स ऐसे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ गिल्ट-फ्री और सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं।

बिना गिल्ट खाइए और फिट रहिए: डाइटीशियन रुचि चावड़ा के 10 हेल्दी फूड्स

आज के समय में हेल्दी खाने का मतलब अक्सर लोगों के लिए बेस्वाद और सख़्त डाइट से जोड़ दिया जाता है। कई लोग यह मान लेते हैं कि फिट रहने के लिए अपनी पसंदीदा चीजों को पूरी तरह छोड़ना पड़ेगा। लेकिन डाइटीशियन रुचि चावड़ा की मानें तो स्वस्थ जीवनशैली का असली मतलब है स्मार्ट और पोषण से भरपूर विकल्प चुनना, ना कि खुद को भूखा रखना या हर चीज से दूरी बनाना। सही फूड चॉइस ना सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देती है, बल्कि मन को भी संतुष्टि का एहसास कराती है।

गिल्ट-फ्री ईटिंग यानी ऐसा भोजन जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी हो। ताजे फल, साबुत अनाज, हेल्दी फैट्स और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन जैसी चीजें ना सिर्फ एनर्जी बढ़ाती हैं बल्कि वजन कंट्रोल, बेहतर पाचन और ओवरऑल वेलनेस में भी मदद करती हैं। खास बात यह है कि ये फूड्स लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं जिससे बार-बार अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है। अगर आप भी बिना गिल्ट के खाना चाहते हैं और अपनी डेली डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो डाइटीशियन रुचि चावड़ा द्वारा सुझाए गए ये 10 फूड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

  1. ताजे फल (Fresh Fruits): फल प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और मीठा खाने की क्रेविंग भी कम करते हैं।
  2. क्विनोआ सलाद (Quinoa Salad): क्विनोआ एक हाई-प्रोटीन ग्रेन है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करता है और वजन कंट्रोल के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
  3. डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate): डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा में खाने से मीठा खाने की इच्छा शांत होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो मूड बेहतर करते हैं और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।
  4. एवोकाडो टोस्ट (Avocado Toast): एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं। यह आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है।
  5. बेक्ड शकरकंद (Baked Sweet Potato): शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है और पेट को देर तक भरा रखता है।
  6. ओट्स पोरीज (Oats Porridge): ओट्स फाइबर से भरपूर और दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और पाचन सुधारने में मदद करता है।
  7. हमस और वेजी स्टिक्स (Hummus with Veggie Sticks): यह प्रोटीन-रिच और क्रंची स्नैक है जो अनहेल्दी चिप्स का हेल्दी विकल्प बन सकता है और पेट भी अच्छे से भरता है।
  8. स्प्राउट्स सलाद (Sprouts Salad): स्प्राउट्स में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इम्युनिटी और ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

  • ओटमील एनर्जी बॉल्स (Oatmeal Energy Balls): ये ऑन-द-गो स्नैक हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और बिना गिल्ट के खाए जा सकते हैं।
  • स्मूदी बाउल (Smoothie Bowl): स्मूदी बाउल में फल, फाइबर और मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह पेट के लिए हल्का और न्यूट्रिशन से भरपूर विकल्प है।

नोट: इन फूड्स को हफ्तेभर के मील्स में शामिल कर आप स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रख सकते हैं। आहार में बदलाव करने से पहले या किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।