Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ10 Benefits of chanting Maha Mrityunjaya Mantra daily by doctor
रोजना क्यों करना चाहिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप? डॉक्टर गिनवा रहीं पूरे 10 फायदे!

रोजना क्यों करना चाहिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप? डॉक्टर गिनवा रहीं पूरे 10 फायदे!

संक्षेप: महा मृत्युंजय मंत्र सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही नहीं बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भवसार ने रोजाना इस मंत्र का जाप करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स साझा किए हैं।

Mon, 28 July 2025 02:35 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ये पूरा माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं। भगवान शिव से जुड़ा है महा मृत्युंजय मंत्र, जिसे बहुत चमत्कारी माना जाता है। सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही नहीं बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। ऐसा हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भवसार का कहना है। डॉक्टर दीक्षा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने महा मृत्युंजय मंत्र जाप के चमत्कारी हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताया है। तो आइए जानते हैं इस मंत्र का जाप करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अकाल मृत्यु और भय से बचाता है

डॉक्टर दीक्षा बताती हैं कि महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है वहीं किसी भी तरह के भय से भी मुक्ति मिलती है। ये मंत्र एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, तो व्यक्ति को किसी भी तरह की दुर्घटना और डर से बचाता है।

एंग्जाइटी से राहत दिलाता है

जिन लोगों को भी एंग्जाइटी होती है और स्थिति पैनिक अटैक तक आ जाती है, उनके लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और दिमाग स्थिर होता है।

एकाग्रता बढ़ाता है ये मंत्र

बच्चे हों या बड़े, आजकल एक जगह ध्यान लगाना सभी के लिए चैलेंजिंग हो गया है। ऐसे में डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि अगर आप रोजाना इस चमत्कारी मंत्र का जाप करते हैं, तो आपकी एकाग्रता यानी एक ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।

मानसिक और शारीरिक रोगों से बचाव

डॉक्टर दीक्षा बताती हैं कि रोजाना इस मंत्र का जाप करने से मानसिक रोग जैसे एंग्जाइटी, डिप्रेशन, ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस दूर ही रहते हैं। वहीं शारीरिक रूप से होने वाले रोग और समस्याओं से भी बचाव होता है।

आत्म सम्मान की भावना को बढ़ाता है

कई लोगों आत्म सम्मान की भावना बहुत कम होती है। इस वजह से अक्सर वो पीछे ही रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये मंत्र आपको अंदर से मजबूत बनाता है और आत्मसम्मान की भावना जगाता है।

आत्महत्या जैसी विचार दूर रखे

कई बार मानसिक तनाव इतना बढ़ जाता है कि लोगों में आत्महत्या जैसे गंदे विचार आने लगते हैं। लोग तरह-तरह से खुद को नुकसान पहुंचाने लगते हैं और कहीं ना कहीं उनमें जीने की इच्छा खत्म सी हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी रोजाना शांत मन से महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत फायदेमंद होता है।

शरीर और मन का पोषण करे

डॉक्टर दीक्षा बताती हैं कि महा मृत्युंजय मंत्र आपको शारीरिक और मानसिक रूप से पोषित करता है। उदाहरण के लिए जिन भी लोगों को अपना वजन बढ़ाना है, उनके लिए ये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं जो लोग अपना ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए भी महा मृत्युंजय मंत्र का जाप बहुत चमत्कारी साबित होता है।

याददाश्त बढ़ाता है

डॉक्टर दीक्षा के अनुसार रोजाना महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मेमोरी पावर अच्छी होती है। इतना ही नहीं आप अपने और आसपास की चीजों को ले कर भी और अधिक जागरूक होते हैं।

नींद की गुणवत्ता में सुधार लाए

महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। जिन भी लोगों को बिस्तर पर लेटने के घंटों बाद तक नींद नहीं आती या वो बेचैन रहते हैं, उन्हें महा मृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

जीवन का लक्ष्य पता चलता है

डॉक्टर दीक्षा कहती हैं कि रोजाना यदि आप महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, जो खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। आपको अपने अंदर की क्षमताओं का बेहतर पता चलता है, वहीं आप अपने जीवन के लक्ष्य को भी जान पाते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।