कभी सोचा है समोसा खाने का सही तरीका क्या है? इमेज मास्टर ने किया शेयर
Correct way to eat samosa: समोसा खाने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर आप कुछ लोगों के बीच बैठे हुए हैं और समोसे को प्लेट में परोस दिया जाए तो आपको समोसा खाने का भी सही तरीका पता होना चाहिए। इमेज मास्टर से जानें किटी पार्टी से लेकर सोशल गैदरिंग में किस तरह समोसा खाना चाहिए।

समोसा खाने का तरीका! सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा ना क्योंकि समोसा तो ऐसी चीज है जिसे आप किसी भी मौके पर शाम की चाय हो या फिर कुछ चटपटा खाने का मन हो झट से मंगा कर खा लेते हैं। खासतौर पर छोटे शहरों और कस्बों और सरकारी ऑफिस में तो समोसा ऑल टाइम फेवरेट होता है। लेकिन अगर ये समोसा आपको किसी फार्मल सिटिंग में और प्रोफेशनल डाइनिंग में परोस दिया जाए तो? तब आप उस समोसे को कैसे खाएंगे। अब मन मारकर समोसे को लालचभरी निगाहों से देखेंगे या सीधे समोसा उठाकर चटनी में डुबोकर खाना शुरू कर देंगे। दोनों ही सिचुएशन में नहीं फंसना चाहते हैं तो इमेज मास्टर सोनिया दूबे से जान लें कि आखिर समोसा खाने का सही तरीका कौन सा है?
समोसा खाना भी है एक कला
समोसे को डायरेक्ट चटनी में डुबोकर खाना तो सभी जानते हैं। लेकिन अगर आप काफी सारे लोगों के बीच में बैठे हैं और समोसे को चाय के साथ सर्व कर दिया जाए तो उसे खाने का सही मैनर पता होना जरूरी है।
कांटे-चम्मच से नहीं खाना समोसा
अब समोसा देसी स्नैक्स है तो इसे कांटे-चम्मच से खाने की गलती ना करें। नहीं तो लोग केवल मजाक उड़ाएंगे। समोसा खाने का ये है सही तरीका।
समोसा खाने का जान लें सटीक और सही तरीका
जब भी आप किटी पार्टी या फिर फॉर्मल सिटिंग में बैठे हों और समोसा सामने रखा हो तो उसे खाने के लिए बस इन 3 स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले समोसा को दो भाग में तोड़ लें। अब आपका समोसा आराम से हाथ में लेकर बाइट लेने लायक हो जाएगा।
- बस अब कटोरी में रखी चटनी में चम्मच डुबोकर थोड़ी सी चटनी निकालें और उसे हाथ में आधे समोसे को लेकर उस पर डालें। ध्यान रहे कि थोड़ी सी चटनी केवल एक बाइट में खा लेने लायक ही डालें।
- अब उस आधे समोसे को जिस पर आपने थोड़ी सी चटनी गिराई है एक छोटा बाइट काटे। जिससे कि समोसे की अंदर की फिलिंग गिरे नहीं और ना ही चटनी बाहर निकले। बस जितना आपको मुंह में डालना है उतना ही जाए। इस तरह से आसानी से और पूरे राइट एटिकेट के साथ आप समोसे को खाकर उसके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




