रातभर में गायब हो जाएगी जूतों से आ रही गंदी बदबू, बड़े काम की है ये 1 ट्रिक, जरूर करें ट्राई

Jan 19, 2026 06:37 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जूते-मोजे में कई बार गंदी बदबू आती है, जो हमें खुद भी बर्दाश्त नहीं होती। ऐसे में अगर जूते-मोजे कही उतारने पड़ जाए तो ज्यादा शर्मिंदगी महसूस होती है। अगर आप भी बदबू से परेशान है, तो इसे गायब करने के लिए बस एक हैक ट्राई करें।

रातभर में गायब हो जाएगी जूतों से आ रही गंदी बदबू, बड़े काम की है ये 1 ट्रिक, जरूर करें ट्राई

कई लोगों का पैर काफी पसीजता है या फिर लंबे समय तक एक ही मोजे पहनने के कारण जूते-मोजे से बदबू आने लगती है। ऐसे में अगर कभी कही जूते उतारने पड़ जाए, तो बदबू से पूरा कमरा महक उठता है। इस बदबू के कारण आपको लोगों के बीच शर्मिंदा होना पड़ सकता है या फिर आप जूते उतारने की गलती बिल्कुल नहीं करेंगे। इस शर्मिंदगी से बचने के लिए जूतों की बदबू को दूर करना पड़ेगा। कई लोग रोजाना मोजे बदलते हैं, फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिलता है। चलिए बताते हैं जूतों की बदबू से निजात पाने के लिए क्या हैक अपनाना है।

जूतों की बदबू कैसे दूर करें

आप शाम में जब भी घर आते हैं, तो जूतों को उतारकर थोड़ा खुली हवा में रखें, जैसे घर की बालकनी वगैरह में। इसके कुछ देर बाद जूतों के अंदर टी बैग रख दें। जी हां, चाय बनाने वाला टी बैग जूतों के अंदर रख दें और ऐसे ही रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह जब आप जूते पहनेंगे, तो बदबू नहीं मिलेगी। इसके अलावा जब भी आप घर पर रहें, तो जूतों को धूप भी दिखाएं। इससे जूतों के अंदर मौजूद नमी सूख जाएगी और बदबू गायब हो जाएगी। जूतों के साथ टी बैग वाली ट्रिक जरूर ट्राई करें, इससे बदबू से निजात मिलेगा और कोई झंझट भी नहीं है।

मोजे वाली स्मेल

जूतों की बदबू के कारण मोजे भी महक उठते हैं। मोजों की बदबू दूर करने के लिए आप रोजाना उन्हें बदल सकते हैं या फिर परफ्यूम छिड़ककर टांग सकते हैं। परफ्यूम की जगह खुशबू वाला पाउडर या बेकिंग सोडा लगाकर भी 30 मिनट तक रख सकते हैं, सुबह बदबू नहीं मिलेगी। बेकिंग सोडा क्लीनिंग एजेंट होता है और डिओडराइजर भी है, जो स्मेल को दूर करेगा। मोजों को भी धूप में जरूर रखें, जिससे बैक्टीरिया हट जाए और बदबू भी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।