काम की बात: सफेद कपड़ों पर लग गया है किसी दूसरे कपड़े का रंग? बिना घिसे, 3 ट्रिक से करें चकाचक!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Hacks: कपड़े साथ धोने पर अक्सर हल्के कपड़ों पर डार्क कपड़ों का रंग लग जाता है। खासकर सफेद कपड़ों के साथ ये प्रॉब्लम बड़ी आम है। लेकिन टेंशन वाली कोई बात नहीं, क्योंकि ये 3 हैक्स आपका काम आसान बना देंगे।

Remove Colour Stains From Clothes
कपड़े पर चढ़ा दूसरा रंग कैसे साफ करें

अक्सर हम कई दिनों के कपड़े एक साथ ही धोने डालते हैं। इसमें एक प्रॉब्लम बड़ी आम है, वो है किसी एक कपड़े का रंग दूसरे कपड़े पर लग जाना। खासकर जो हल्के रंग वाले कपड़े होते हैं, उनपर अक्सर डार्क कपड़ों का रंग उतरकर लग जाता है। यही वजह है कि अक्सर लाइट रंग के कपड़े और डार्क रंग के कपड़ों को अलग-अलग कर के धोने की सलाह दी जाती है। लेकिन कभी गलती से अगर आपने रंग छूटने वाला कपड़ा सफेद या हल्के कलर वाले कपड़े के साथ धो दिया, तो उसपर रंग लगना तय है। ये रंग कई बार इतना पक्का होता है कि धोने के बाद भी नहीं उतरता। अगर आपके किसी कपड़े पर भी दूसरा रंग चढ़ गया है, तो ये ट्रिक फॉलो कर के आप उसे हटा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें

सफेद या किसी हल्के रंग के कपड़े पर कोई दूसरा रंग चढ़ गया है, तो उसे हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस डाल दें। इसके साथ ही पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर भी एड करें। अब इस घोल में कपड़े को लगभग 1 से डेढ़ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसे हल्के हाथों से रगड़ेंगे तो कपड़े पर लगा हुआ रंग निकलकर पानी में आ जाएगा।

काम की टिप- अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है तो मार्केट से एक ईनो का पैकेट ला कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लिक्विड डिटर्जेंट के साथ फैब्रिक ब्लीच मिलाएं

अगर सफेद कपड़े पर कोई दूसरा रंग लग गया है तो ये घोल बनाकर तैयार करें। इसके लिए 3 बड़े चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट में डेढ़ चम्मच फैब्रिक ब्लीच और 1 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार कर लें। अगर रंगीन कपड़ा है तो फैब्रिक ब्लीच की जगह आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करें। अब कपड़े पर जहां भी रंग लगा हुआ है, वहां वहां ये घोल लगाएं और पानी में एक से डेढ़ घंटे के लिए भिगोकर रख दें। हल्के हाथों से रगड़ने पर ही सारा रंग निकल जाएगा।

काम की टिप- अगर ये प्रोसेस करने के बाद भी कपड़े पर हल्का सा रंग रह गया है तो उसे धूप में सूखने के लिए डाल दें। रंग पूरी तरह से हट जाएगा।

विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

कपड़े पर कोई जिद्दी गहरा रंग लग गया है तो आप विनेगर यानी सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट लें और उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच के करीब सफेद सिरका डाल दें। इस घोल को रंग वाली जगह पर लगाएं और आधा घंटे के लिए छोड़ दें। अब कपड़े धोने वाले ब्रश की मदद से हल्का-हल्का रगड़ते हुए साफ कर लें। जिद्दी से जिद्दी दाग साफ हो जाएगा।

कपड़ों पर ना लगे दूसरा रंग इसलिए ध्यान रखें ये बातें

कपड़ों पर दूसरे कपड़े का रंग चढ़ने से बचाने के लिए धोने से पहले कपड़ों को रंग और फैब्रिक के हिसाब से अलग कर लें। हमेशा हल्के और गहरे रंग के कपड़े अलग धोएं। खासकर नए कपड़े या जो कपड़े अक्सर रंग छोड़ते हैं, उन्हें अलग धोना ही सही होता है।

काम की टिप- रंग छोड़ने वाले कपड़ों को नमक और फिटकरी के पानी में भिगोकर रखें। इनका कलर काफी हद तक लॉक हो जाता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़सफेद कपड़ों पर लग गया है किसी दूसरे कपड़े का रंग? बिना घिसे, 3 ट्रिक से करें साफ