Femina Miss India 2026: ब्यूटी विद ब्रेन हैं विनर साध्वी सैल, जिंदगी में सफलता पाने के लिए दिया ये खास मंत्र
फेमिना मिस इंडिया का 61वां ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित KIIT में आयोजित हुआ। इसमें 30 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें गोवा की रहने वालीं साध्वी सैल ने मिस इंडिया का ताज अपने सिर सजाया।

Femina Miss India 2026: शनिवार को भुवनेश्वर के KIIT में 61वें मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब गोवा की साध्वी सैल ने अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई करीब 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए उन्होंने ये ताज अपने सिर पर सजाया। उनका नाम अनाउंस होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और साध्वी की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। साध्वी के कॉन्फिडेंस, ग्रेस, खुद को प्रेजेंट करने के स्टाइल ने जजों का दिल जीत लिया। महाराष्ट्र की राजनंदिनी पंवार फेमिना मिस इंडिया 2026 फर्स्ट रनरअप बनीं, तो वहीं जम्मू कश्मीर की श्री अद्वैता फेमिना मिस इंडिया 2026 की सेकंड रनरअप रहीं। इसके साथ ही मिस इंडिया 2026 साध्वी सैल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी।
कौन हैं साध्वी सैल
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली साध्वी सैल गोवा की रहने वाली हैं। उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया है। वह 7 भाषा लिख, बोल और पढ़ सकती है। उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। साध्वी ने अपने आत्मविश्वास और बुद्धिमानी से ये खिताब अपने नाम किया है। कॉन्टेस्ट जीतने के बाद साध्वी ने फौरन अपने पापा-मम्मी को फोन किया और ये खबर दी। वह अपनी मातृभाषा में बात कर रही थीं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू गिर रहे थे।
खूबसूरत लुक में बिखेरा जलवा
साध्वी सैल ने कॉन्टेस्ट के लिए सिल्वर-ब्लैक शेड वाला मोनोक्रोमैटिक गाउन चुना था, जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। हाई नेक डिजाइन के साथ फ्रंट कट-आउट पैटर्न ड्रेस को बोल्ड बना रहा था। स्टेज लाइट्स के हिसाब से गाउन पर की गई स्टोन और सीक्विन वर्क शाइन कर रहे थे। स्ट्रेट फिट और फ्लोइंग सिल्हूट उनकी पर्सनैलिटी को और ग्रेसफुल लुक दे रहा था और इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और क्लासी जूलरी कैरी की हुई थी।
सफलता का खास मंत्र
खिताब जीतने के बाद साध्वी ने बात करते हुए कहा कि मुझे यह सब बहुत ही हैरान करने वाला लग रहा है कि हमें यह मौका मिला। हम सभी ने बहुत ही अच्छा समय बिताया। मैं वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, वह सिर्फ मेहनत पर भरोसा करें और दूसरों से अपनी तुलना कभी न करें। आप जो भी हैं, जैसे भी हैं वही आपकी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


