बस 1 गिलास.. कॉकरोच और चींटियों का रसोई से हो जाएगा सफाया! नोट कर लें ये ट्रिक
मॉनसून सीजन में अगर आपके घर कॉकरोच और चींटियों का आतंक बढ़ गया है, तो एक गिलास ये स्प्रे बनाकर तैयार कर लें। इतना कमाल का और इफेक्टिव नुस्खा है कि एक बार ट्राई कर लिया तो बाजार से केमिकल वाले स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

घर में कॉकरोच और चींटियों का आतंक होना बड़ी कॉमन समस्या है, लेकिन बरसात के मौसम में तो हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। खासकर रसोई बाथरूम जैसी जगहों पर कॉकरोच और चीटियाँ काफी ज्यादा नजर आने लगते हैं। इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के केमिकल स्प्रे मौजूद तो हैं, लेकिन इनकी तेज गंध बहुत से लोगों को पसंद नहीं होती। खासकर अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग हों, तब तो वैसे भी ये जहरीले स्प्रे यूज करना सेफ नहीं माना जाता है। अब सवाल है कि क्या कोई सेफ और नेचुरल तरीका है, जिससे कॉकरोच और चींटियों को भगाया जा सके? बिल्कुल है, आज वही हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
रसोई से कॉकरोच और चींटियां कैसे भगाएं?
पानी में ये 2 खड़े मसाले पकाकर बनाएं स्प्रे
बरसात के मौसम में अगर आपकी रसोई में भी कॉकरोच और चींटियों का आतंक फैल गया है, तो ये एक स्प्रे आप बनाकर तैयार कर सकते हैं। इससे हमेशा के लिए इनका सफाया हो जाएगा। इस DIY स्प्रे के लिए आपको दो खड़े मसाले लेने हैं, तेजपत्ता और लौंग। इन दोनों की गंध काफी तेज और तीखी होती है, जो आमतौर पर कॉकरोच और चींटी जैसी छोटे कीड़ों को पसंद नहीं आती। यही वजह है कि एक बार आप जहां ये स्प्रे छिड़क दें, वहां छोटे-मोटे कीड़े नजर नहीं आते हैं।
इस तरह तैयार करें DIY स्प्रे
इस स्प्रे को बनाने के लिए एक बर्तन में डेढ़ गिलास के करीब पानी बॉयल करें। अब इसमें 8-10 लौंग और दो तेजपत्ता डालकर पकने दें। पानी को तब तक उबालें, जब तक ये एक गिलास के करीब ना बचें। अब इस पानी को छान लें और ठंडा कर के एक स्प्रे बॉटल में फिल कर लें। आपका नेचुरल DIY स्प्रे बनकर तैयार है, जो आपके घर से कॉकरोच और चींटियों को भगाने में काफी इफेक्टिव साबित होगा।
इन जगहों पर जरूर छिड़क दें ये स्प्रे
लौंग और तेजपत्ते की तेज गंध वाला ये स्प्रे आप हर उस जगह छिड़क सकते हैं, जहां कॉकरोच और चींटियों का आना-जाना ज्यादा रहता है। खासकर रसोई के कोनों, अलमारी के पास, डस्टबिन के पास, गैस के नीचे, सिंक के नीचे और बाथरूम में; ये कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आमतौर पर कॉकरोच और चींटियां काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। इस स्प्रे को आप रात में छिड़क कर सो सकते हैं। एक दो बार ये नुस्खा रिपीट कर के देखिए, कॉकरोच और चींटी आना बंद हो जाएंगे।
इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है
ये स्प्रे पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए दो से तीन दिन में एक बार दोबारा आप इसे सेम जगहों पर छिड़क सकते हैं। इससे तेजपत्ता और लौंग की गंध बनी रहेगी और वापस से कॉकरोच और चींटी उस जगह पर नहीं आएंगे। ऐसा कुछ बार करने से वो हमेशा के लिए आना छोड़ देते हैं। एक और जरूरी बात, घर की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर किचन में अगर खाने-पीने का सामान खुला रहता है या ऐसे ही पड़ा रहता है, तो ये कीड़े-मकौड़ों को आकर्षित कर सकता है।
(All Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


