कम समय में कर सकती हैं ज्यादा काम: ऐसे 8 आइटम जो हर भारतीय किचन की जरूरत हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आपका किचन भी हमेशा बिखरा रहता है, तो ये लेख आपके लिए है। यहां मिलेंगे कुछ ऐसे किचन आइटम जो आपका काम आसान कर देंगे।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

कई बार महिलाएं किचन में लगातार घंटों तक काम करती रहती हैं और किसी और काम के लिए उनके पास समय तक नहीं होता। कभी किचन में कोई चीज इधर-उधर बिखरी रहती है, तो कभी सामान रखने के लिए जगह नहीं मिलती! ऐसी समस्याएं बेहद आम हैं, जो हर घर की दिक्कत है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम लेकर आए हैं, कुछ ऐसे किचन आइटम जो आपका काम बेहद आसान बना देंगे। कम समय में आप ज्यादा से ज्यादा काम निपटा सकती हैं। ये कौन से आइटम हैं और इन्हें किस तरह प्रयोग करना है, ये हम आपको बताएंगे। तो आइए इस लेख को आगे देखते हैं।

kitchen organizers
किचन ऑर्गनाइजर्स।

यहां खरीदें हर भारतीय घर के लिए जरूरी किचन ऑर्गेनाइजर के खास विकल्प:

फल सब्जी या अन्य अन्य छोटी-मोटी चीजों को जब फ्रिज में रखने की बारी आती है, तो जगह कम पर जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपका फ्रिज अक्सर अव्यवस्थित तरीके से रहता है। फ्रिज को ऑर्गेनाइज्ड रखने के लिए 100% कॉटन फैब्रिक से तैयार इन वेजिटेबल स्टोरेज बैग्स का इस्तेमाल करें! इनमें फल, सब्जियों को बंद करके या फिर उन्हें खोलकर दोनों तरह से रख सकते हैं। इस तरफ फ्रिज ऑर्गेनाइज्ड रहता और आपको चीजें ढूंढने में अधिक समय नहीं लगता।

Pigeon मिनी हैंडी चॉपर में 3 ब्लेड हैं, जिनकी मदद से बिना अधिक मेहनत के आप फल और सब्जियों को आसानी से चॉप कर सकती हैं। खासकर अगर आप अक्सर नए-नए डिश ट्राई करना चाहते हैं और उनके लिए बहुत सारी साड़ियों को चाकू से कटती हैं, तो इस तरह का चॉपर जरूर खरीदें, ये आपका काम आसान कर देगा। 400ml की कैपेसिटी में आने वाले चॉपर को इस समय बेहद सस्ते में खरीद सकती हैं। मौके का लाभ उठाएं और इसे आज ही ऑर्डर करें।

बर्तन धोने के बाद काउंटर पर रख देती हैं और पानी घंटों उसी तरह जाम रहता है, तो ये मैट आपके बहुत काम आएगा। ये पानी को अवशोषित करता है और बर्तन एवं काउंटर दोनों को सुखा रखता है। अगर आपके पास बर्तन स्टैंड है, तो आप उसमें भी ये मैट लगा सकती हैं, ताकि आपका बर्तन जल्दी सूख जाए। साथ ही एंटी स्लिप है, यानी इसे इस्तेमाल करने में और भी आसानी होगी।

ये 2 इन 1 डस्टबिन 19 लीटर की क्षमता रखती है। इनमें दो डस्टबिन है, इसे एक तरफ सूखा कचरा और दूसरे तरफ गीला कचरा फेंकने के लिए बनाया गया है। दोनों तरफ 9.5 लीटर कचरा आ जाएगा। घर को स्वस्थ और सुरक्षित रखना है, साथ ही साथ वातावरण का भी ध्यान रखना है, तो इस तरह के डस्टबिन बहुत जरूरी हैं। अगर वातावरण में बदलाव देखना चाहती हैं, तो शुरुआत घर से होनी चाहिए। इस समय ये डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है, इसे घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं।

यह वेजिटेबल ट्रॉली ऑर्गेनाइजर आपके किचन की शोभा बढ़ा देगा, ये बहुत काम की चीज है। 5 लेयर में आने वाले इस ऑर्गेनाइजर में फल, सब्जी और अन्य ग्रोसरी आइटम भी स्टोर कर सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे छेद बने हुए हैं, और ये बाहर की तरफ खुलता और बंद होता है। इस प्रकार कम जगह में बहुत सारी चीजें आराम से एडजस्ट हो सकती हैं। इसमें 3 और 4 लेयर के भी विकल्प उपलब्ध हैं, अपने किचन के जगह अनुसार सही विकल्प को घर बैठे ऑर्डर कर सकती हैं।

अगर आप आज तक प्लास्टिक की चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप बीमारियों को बुलवा दे रही हैं। विशेष रूप से घर में बच्चे हैं, तो उन्हें इससे अधिक परेशानी हो सकती है। इसका एक सरल समाधान है स्टेनलेस स्टील चॉपिंग बोर्ड, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। ये पूरी तरह से सुरक्षित विकल्प है, आप इस पर फल सब्जियों को बेफिक्र होकर काट सकती हैं। साथ ही साथ ये एंटी स्किड भी है, यानी कटिंग करते हुए ये स्लिप नहीं होगा। तो फिर इंतजार किसका है, ये रिवर्सिबल चॉपिंग बोर्ड आज ही ऑर्डर करें।

Deejay kitchen का ये हैंगिंग ऑर्गेनाइजर आपके बहुत काम आएगा। इसमें टॉवल से लेकर चमचा, चाकू आदि सभी चीजें ऑर्गेनाइज्ड रूप से रख सकते हैं। ये होल्डर बहुत काम की चीज है, ये आपके नियमित कामकाज को बहुत आसान बना देता है। इस प्रकार आपको बार-बार किचन में छोटे-छोटे नियमित इस्तेमाल में आने वाले चम्मच आदि ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती। तो ज्यादा इंतजार न करें मोबाइल उठाएं और इन्हें आज ही ऑर्डर करें।

CR 18 COLLECTION का चकला, बेलन और तब स्टैंड सभी के किचन में जरूर होना चाहिए। ये चीजें रोजाना इस्तेमाल में आती हैं, तबा और हम इन्हें गैस स्टोव के नीचे रखकर छोड़ देते हैं। ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह के स्टैंड आपको इन चीजों को ऑर्गेनाइज्ड रखने में मदद करेंगे। आप चाहे तो इन्हें दीवारों पर टांग सकते हैं या फिर इन्हें काउंटर टॉप पर भी रख सकते हैं।

फेस्टिव सीजन बड़ी बचत के साथ करें शॉपिंग: 799 के अंदर खरीदें आरामदायक कुर्ता सेट्स

Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कम समय में कर सकती हैं ज्यादा काम: ऐसे 8 आइटम जो हर भारतीय किचन की जरूरत हैं