बस 1 ट्रिक... गंदे से गंदा गैस स्टोव स्टैंड होगा साफ, काली चिकनाई की परत तुरंत हटेगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cleaning Hack: लगातार इस्तेमाल के बाद गैस स्टोव के स्टैंड पर अक्सर काली चिकनाई की परत जम जाती है। इसे कितना भी रगड़ लो, साफ नहीं होती। आज इसी से जुड़ी 1 ट्रिक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे पहली बार में ही काफी हद तक ये परत साफ हो जाएगी।

बस 1 ट्रिक... गंदे से गंदा गैस स्टोव स्टैंड होगा साफ, काली चिकनाई की परत तुरंत हटेगी!

गैस पर डेली कुकिंग का काम होता है, इसलिए इसका गंदा होना बहुत आम है। खासतौर से गैस स्टोव और उसका स्टैंड काफी ज्यादा गंदा हो जाता है। इसके स्टैंड पर तो कई बार चिकनाई और कालेपन की ऐसी गंदी परत जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। अगर आपका गैस स्टोव काफी पुराना है, तब तो इसका स्टैंड काफी ज्यादा गंदा हो गया होता है। इन्हें कितना भी रगड़ो वो काली परत तो हटती नहीं है। ऐसे में कई लोग नया गैस स्टोव स्टैंड ले लेते हैं, जो काफी महंगा आता है। तो क्यों ना इसे ही क्लीन कर लिया जाए? आज हम आपके साथ गैस स्टोव के स्टैंड को साफ करने से जुड़ी कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं। इस तरीके से इनकी जिद्दी चिकनाई और सारा कालापन काफी हद तक साफ हो जाएगा।

स्टैंड को गर्म कर के हराएं जमी हुई काली परत

गैस स्टोव के स्टैंड पर अक्सर मोटी काली कार्बन की परत जम जाती है, जिसे नॉर्मल स्क्रबर से साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में आप ये ट्रिक आजमा सकते हैं। इसके लिए स्टैंड को गैस की फ्लेम पर तेज गर्म कर लें। सबसे पहले इसका एक ही हिस्सा गर्म करें, ताकि दूसरा छोर आप आसानी से पकड़ पाएं। अब एक चाकू लें और उसकी मदद से स्टैंड के गर्म हिस्से को खुरचना शुरू करें। स्टैंड पर जमी काली कार्बन की परत गर्म होने से ढीली पड़ जाती है। ऐसे में जब आप इसे चाकू से खुरचेंगे तो वो बड़ी आसानी से बाहर निकल जाएगी। इसी तरह पूरे स्टैंड को आप क्लीन कर सकते हैं।

काम की टिप: हफ्ते में एक बार आपको इस तरह से अपने गैस स्टोन स्टैंड को खुरचना चाहिए। इससे मोटी कार्बन की परत इक्कठी नहीं होगी और स्टैंड साफ करना भी आसान रहेगा।

नींबू और डिशवॉश से आएगी नए जैसी शाइन

कार्बन की जिद्दी परत हटने के बाद एक बार स्टैंड की सफाई और कर लें। इससे ये बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा। आपको बस एक नींबू को बीच में से काट लेना है। अब इसपर थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड या फिर सोप लगाएं, फिर इसे स्टैंड पर रगड़ते हुए अच्छी तरह अप्लाई कर लें। नींबू से जमी हुई चिकनाई हटती है, वहीं डिशवॉश लिक्विड अच्छी तरह सफाई करने और चमकाने का काम करता है। आपको 3-4 मिनट के लिए पूरे स्टैंड को ऐसे ही रगड़ना है, फिर इसे साफ पानी से धो लें। बिल्कुल शाइन करने लगेगा।

गैस स्टोव की नियमित साफ-सफाई जरूरी है

गैस स्टोव की नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रात में खाना बनाना कंप्लीट हो जाए तो गीले कपड़े से आप गैस को साफ कर सकते हैं। वहीं हफ्ते में एक से दो बार आप किसी भी डिशवॉश लिक्विड और बर्तन धोने वाले स्पंज से गैस की सफाई कर सकते हैं। इसे धोएं ना, किसी गीले कपड़े की मदद से सारा साबुन साफ कर लें। इस तरह आपकी गैस हमेशा एकदम क्लीन रहेगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।