पौधों में चावल का पानी डाल दिया तो क्या होगा? बागवानी की ये टिप्स आजमाकर देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rice Water: चावल को पकाने के बाद निकलने वाले पानी को अक्सर रोज फेंक देते हैं। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर ये पानी पौधों में डाल दिया जाए तो इससे जोरदार फायदा होता है। जानें….

पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होगा

बगीचे में खिले फूल और हरे-भरे पौधे मन को सुकून देते हैं। घर चाहे जितना भी छोटा हो उसमे दो-चार फूल-पौधे अच्छे लगते हैं। लेकिन काफी सारे लोगों की शिकायत होती है कि उनके पौधों को वो पर्याप्त खाद-पानी नहीं दे पाते। क्योंकि बाजार से खाद लाना फिजूलखर्ची लगती है और ना समय होता है कि नर्सरी तक जाएं और खाद लाएं। ऐसे में किचन के सामान से ही आप फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं। जैसे चावल का पानी। पौधों में कभी चावल के पानी को डालकर देंखें कि क्या होता है?

चावल का पानी पौधों में डाला तो क्या होगा

घर में चावल पकाने के बाद उसका पानी निथार दिया जाता है, जिसे मांड बोला जाता है। ये मांड पोषक तत्वों से भरा होता है. अगर आप इसका कहीं यूज नहीं कर रहे तो इसे बस लाकर पौधों में डाल दें। ये खाद और पानी दोनों की कमी पूरी करेगा। चावल के इस पानी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं जो मर रहे पौधों को जीवनदान देते हैं।

जानें पौधों में चावल का पानी डाल दिया तो क्या होगा?

मिलेंगे न्यूट्रिशन

चावल के पानी में स्टार्च के साथ फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो किसी भी पौधे को हरा-भरा बनाने का काम करेंगे। पौधे जड़ से मजबूत होंगे और उनकी ग्रोथ भी होगी।

मिट्टी बनेगी उपजाऊ

जब चावल के पानी को मिट्टी में डाला जाता है तो इससे गुड बैक्टीरिया मिट्टी में पनपते हैं और एक्टिव होते हैं, जिससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है और ये ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिशन को सोख लेते हैं।

पौधों में फल-फूल तेजी से आएंगे

राइस वाटर को डालने से पौधे पूरा न्यूट्रिशन पाते हैं और तेजी से बढने लगते हैं। जिससे फल-फूल भी तेजी से आते हैं। चावल के पानी में फास्फोरस और पोटैशियम होता है जो फूल वाले पौधों और इनडोर प्लांट्स के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

चावल का पानी पौधों में डालते वक्त इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें

1- चावल का पानी पकाने के बाद जो निकाला जाता है वो न्यूट्रिशन से भरपूर होता है, इसे ही डालें।

2- ध्यान रहे कि पानी बिल्कुल ठंडा हो चुका हो।

3- चावल के पानी में किसी भी तरह का तेल, मसाला और नमक ना मिला हो। नहीं तो पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचेगा।

4- चावल के पानी को फौरन डालना जरूरी नहीं इसे दो से तीन दिन के लिए रखा रहने दें, फिर डालें। ऐसा करने से उसमे ज्यादा गुड बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।