काम की बात: Ganesh Chaturthi 2026: मिट्टी से घर पर तैयार करें Eco-Friendly गणेश जी की मूर्ति, 11 स्टेप में सीखें कैसे बनाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणेश चतुर्थी के आने से पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं और मार्केट में गणपति की सुंदर मुर्तियां मिलना शुरू हो चुकी हैं। लेकिन अगर आप गणेशोत्सव के लिए ईको-फ्रेंडली गणपति घर पर ही बनाना चाहते हैं तो यहां देखिए 11 स्टेप्स में इसे कैसे बनाएं। 

How to Make an eco friendly Ganesha idol
पर्यावरण के अनुकूल गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाएं (फाइल इमेज)

हिंदू धर्मे में गणेश भगवान को प्रथम देवता का दर्जा दिया गया है, कहते हैं किसी भी पूजा या अनुष्ठान से पहले गणेश भगवान का नाम जरूर लेना चाहिए। साल में एक बार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का शुभारंभ होता है जिसमे 10 दिनों तक गणपति की पूजा की जाती है। इस साल ये त्योहार 14 सितंबर से शुरू होने वाला है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग गणपति की मूर्ति घर में स्थापित करते हैं और फिर दस दिन का उत्सव शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने हाथों से बनाए ईको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति की पूजा करना चाहते हैं तो यहां देखिए घर पर गणेश भगवान की मूर्ति कैसे बनाएं।

मूर्ति बनाने के लिए आपको चिकनी मिट्टी चाहिए होगी। इसके अलावा मूर्ति बनाने वाले टूल्स और थोड़ा पानी चाहिए।

ईको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति 11 स्टेप में बनाने का तरीका

1) मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेन सर्फेस के लिए लकड़ी का चोकोर या गोल टुकड़ा लें। ये टुकड़ा मुर्ती से बड़ा होना चाहिए। इस टुकड़ें को साफ कर लें और फिर इस पर मुर्ति बनाना शुरू करें।

2) मिट्टी का एक हिस्सा लें और फिर इसे पूरी तरह से गेंद की तरह गोल करें।

3) अब इस गोल मिट्टी को एक नाशपाती का आकार दें। इस आकार को देने के बाद मिट्टी नीचे से गोल और ऊपर से नुकीली दिखाई देनी चाहिए। इस हिस्से को लकड़ी के टुकड़े पर रखें।

4) फिर से मिट्टी का एक छोटा हिस्सा लें और इसे गेंद की शेप दें। इसे पिछले हिस्से के ऊपर रखें। ये भगवान का सिर बनेगा।

5) मुर्ति की सूंड बनाएं। इसके लिए मिट्टी का एक टुकड़ा लें और फिर इसे सिर के सेंटर पर लगाएं। चिकना करने के लिए पानी और मूर्ति बनाने वाले टूल्स का इस्तेमाल करें।

6) मिट्टी का छोटा हिस्सा लें और इसे दो हिस्सों में बांट लें। इस हिस्से को ऊपर से पान के पत्ते की शेप देते हुए नीचे से लंबा कर दें। इस तरह से मूर्ति के कान तैयार हो जाएंगे और इसे कान वाली जगह पर ही जोड़ दें।

7) अब पैर बनाएं। इसके लिए मिट्टी के दो टुकड़े लें और फिर इन्हें ओवल शेप दें। नीचे से पंजे बनाने के लिए मोड़ दें। और फिर पैर की जगह पर पानी लेते हुए चिपका दें।

8) मूर्ति के दो हाथ बनाएं। एक हाथ से आशीर्वाद देते हुए बनाएं और दूसरे हाथ में मोदक बनाएं।

9) गिली मिट्टी दो जगह थोड़ी-थोड़ी लें और इससे आंख बनाएं। मिट्टी के छोटे-छोटे हिस्से लें और इन्हें रोल करें और फिर मुकुट बनाएं।

10) मोदक बनाने के लिए मिट्टी को गोल करें और फिर टूल्स की मदद से इसमें मोदक जैसी लाइन्स बनाएं। फिर इसे हाथ में रख दें।

11) मूर्ति को सूखने का समय दें और फिर इसे सुंदर रंगों से पेंट कर दें।

फोटो क्रेडिट-artist_anjali

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़मिट्टी से घर पर तैयार करें Eco-Friendly गणपति की मूर्ति, 11 स्टेप में बनाएं