Ganesh Chaturthi decoration Ideas: गणपति पूजा के लिए डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से बनाएं बैकड्रॉप, सजावट दिखेगी क्लासी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणपति पूजा के लिए अगर आप भी सुंदर बैकड्रॉप की सजावट के लिए आइडिया खोज रहे हैं तो यहां हम आपके लिए बजट फ्रेंडली आइडिया लेकर आए हैं। जिसमें आप डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से सस्ते में बैकड्रॉप बना सकते हैं। 

10 दिन के गणेशोत्सव को देशभर में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। भारत में खासतौर से महाराष्ट्र में गणेश पूजा को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला ये उत्सव इस साल 14 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस पावन त्योहार के आते ही हर घर में बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां होने लगती है। घर में लोग बप्पा की मूर्ति लेकर आते हैं और इससे पहले जहां भी बप्पा को स्थापित किया जाता है उस जगह को बहुत सुंदर तरीके से सजाते हैं। जो भी लोग अपने घर में बप्पा का स्वागत करने वाले होते हैं वह सजावट के लिए ऐसे आइडियाज खोजते हैं जो दिखने में क्लासी हों और बजट फ्रेंडली भी हो। ऐसे में हम जिस आइडिया को शेयर कर रहे हैं इससे आप बहुत सस्ते में बैकड्रॉप की सजावट कर सकते हैं। ये डेकोरेशन डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से की जाएगी।

डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से गणपति पूजा के लिए बैकड्रॉप कैसे सजाएं

1) इस सजावट को करने के लिए आपको जरूरत होगी कुछ डिस्पोजेबल पेपर ग्लास, अलग-अलग वाटर कलर, एक हार्ड बोर्ड, ग्लू और फेरी लाइट

2) इस डेकोरेशन को करने के लिए हार्टबोर्ड पर एक बड़ा सर्कल बनाएं और फिर इस काट लें। आप फुल सर्कल की जगह बड़ा हाफ सर्कल भी बना सकते हैं।

3) अब इस हार्डबोर्ड की कटिंग पर ग्लू डालें और इसे पूरे बोर्ड पर अच्छी तरह से फैला दें। जब ग्लू एक समान फैल जाए तभी दूसरा स्टेप अपनाएं।

4) अब इस बोर्ड पर डिस्पोजेबल पेपर ग्लास को एक लाइन में लगाते हुए रखें। पूरे में ग्लास की लाइन लगाते हुए रख दे। कंफ्यूजन हो तो आप वीडियो को देखें।

5) अब लाइन के मुताबिक या हर ग्लास को अलग-अलग रंगों से भर दें। अब इसे कुछ देर के लिए सूखने दें। ग्लास का रंग अच्छी तरह से सुखाने के लिए इसे हवा में रखें।

6) जब ग्लास का रंग पूरी तरग से सूख जाए तो एक नुकीली चीज का इस्तेमाल करते हुए ग्लास के सेंटर में एक छेद कर दें। ये काम बहुत सावधानी से सफाई के साथ करें।

7) ग्लास में छेद हो जाने के बाद फेरी लाइट को एक-एक ग्लास में डाल दें। अब इस लाइट का कनेक्शन करें और फिर इस गणपति के बैकड्रॉप के तौर पर सजाएं।

8) आप गणपति की मूर्ति के आसपाल लाइट वाले दीए भी रख सकते हैं। इससे डेकोरेशन और भी ज्यादा सुंदर और क्लासी दिखेगी।

नोट-याद रखें कि बैकड्रॉप को मूर्ती से बड़ा रखना है, तभी ये सुंदर दिखेगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़गणपति पूजा के लिए डिस्पोजेबल पेपर ग्लास से बनाएं बैकड्रॉप, सजावट दिखेगी क्लासी