Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणपति पूजा के लिए कागज की प्लेटों से 5 स्टेप में करें सजावट, हर कोई कॉपी करेगा आइडिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणपति पूजा करे वालों को सबसे ज्यादा टेंशन इसी बात की होती है कि वह डेकोरेशन कैसी करेंगे। ऐसे में यहां हम एक बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं जिसमें आप  कागज की छोटी प्लेटों से सुंदर सजावट कर सकते हैं। देखिए कैसे-

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला प्रमुख हिंदू त्योहार है। इसे खासतौर से महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। हालांकि, बीते कुछ सालों से भारत के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की स्थापना की जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन उनका विसर्जन किया जाता है। 10 दिन की इस पूजा के लिए लोग पहले से खूब तैयारियां करते हैं। पहले से गणपति मूर्ति फाइनल करने के साथ ही सजावट भी पहले से तय करनी होती है। यहां हम कागज की छोटी प्लेटों के साथ गणपति बैकड्रॉप सजाने का तरीका बता रहे हैं। यहां देखिए आसान और सुंदर डेकोरेशन आइडिया।

5 स्टेप में सीखिए कागज की प्लेटों से गणपति पूजा की सजावट कैसे करें

पहला स्टेप- सजावट के लिए आपको कागज की 6 प्लेटे चाहिए। एक जैसे साइज की कम से कम 6 प्लेट लें और फिर इन पर अलग-अलग ब्राइट रंग भरें। आप लाल, पीला, हरा, गुलाबी, नीला और नारंगी रंग को चुन सकते हैं। हर प्लेट में रंग भरने के बाद इन्हें अच्छी तरह से सूखने के लिए एक तरफ रख दें। ध्यान रखें आपको वाटर कलर करना है और इसे करते समय बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

दूसरा स्टेप- दूसरे स्टेप में आपको प्लेट से आधे साइज के पेपर को स्क्वेयर शेप में काटना है। साइज से जुड़ा कंफ्यूजन दूर करने के लिए वीडियो में देखें। इस स्टिकर पर आपको उन चीजों की ड्रॉइंग बनानी है जो पूजा में इस्तेमाल होती हैं, जैसे कलश, नारियल, कमल, स्वास्तिक, पान का पत्ता और सतिया। इन्हें अच्छी तरह से कलर करें।

तीसरा स्टेप- तीसरे स्टेप में इन स्टीकरों को प्लेट पर अच्छी तरह से चिपका दें। इन्हें प्लेट के सेंटर में चिपका दें। चिपकाने के बाद इन्हें अच्छी तरह से सूखने दें।

चौथा स्टेप-अब इन प्लेटों को सजाने के लिए सजावट वाले शीशों का इस्तेमाल करें। इन्हें आपको स्टीकर के आस-पास में लगाना है। या तो आप वीडियो में दिखाए तरीके से चिपका सकते हैं। या फिर आप अपनी मर्जी के मुताबिक पेस्ट कर सकते हैं। शीशों को बहुत सफाई से लगाना होगा और चिपकने के लिए थोड़ा समय देना होगा।

पांचवा स्टेप- प्लेटों को उल्टा करें(जिस तरफ पेंट नहीं किया है)और फिर अपनी पसंद के मुताबिक इन्हें आपस में चिपका लें। आप अगर छह प्लेटों का ही यूज कर रहे हैं तो वीडियो में दिखाए तरीके से ही चिपका लें। अब इसे वहां रखें जहां आपको पूजा के लिए सजावट करनी है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़गणपति पूजा के लिए कागज की प्लेटों से 5 स्टेप में करें सजावट, हर कोई करेगा तारीफ