पेरिस वाले बेडरूम से अवॉर्ड कॉर्नर तक! देखें ट्रेटर्स 2 की विनर क्रिस्टल डिसूजा के घर के अंदर की झलक
क्रिस्टल डिसूजा हाल ही में एक रियलिटी शो जितने के बाद चर्चा में हैं और अब उनका मुंबई स्थित भी लाइमलाइट में है। आप भी देखिए अंदर से कैसे दिखता है एक्ट्रेस का घर।

एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों रियालिटी शो ट्रेटर्स टू की विजेता बनने के बाद चर्चा में थी और अब उनका घर भी लाइमलाइट में आ गया है। दरअसल, शो की विनर बनने के बाद फिल्ममेकर फराह खान उनके घर पहुंची और हमेशा की तरह जैसे वो दूसरे सेलेब्रिटीज के घर के अंदर की झलकियां दिखाती हैं वैसे ही उन्होंने क्रिस्टल के घर को दिखाया। अपनी वीडियो में उन्होंने उन जगहों को करीब से दिखाया जिन्हें एक्ट्रेस ने खुद डिजाइन किया है। आप भी देखिए उनके लिविंग रूम से बेडरूम तक की झलकियां।
कैसे दिखता है लिविंग रूम
क्रिस्टल ने अपने अपार्टमेंट को मॉडर्न और पेरिस से प्रेरित इंटीरियर का एक मिला-जुला रूप दिया है, उनके पूरे घर में हल्के और न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। उनके अपार्टमेंड में बेज रंग ज्यादा देखा जा सकता है। इसके अलावा लकड़ी के टेक्सचर और ग्लॉस फ्लोरिंग घर को एक खास लुक दे रही है।
क्रिस्टल का लिविंग रूम काफी स्पेशियस है। इस रूम को उन्होंने सिंपल और मॉर्डन स्टाइल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इस घर में लिविंग और डाइनिंग एरिया को काफी खुला-खुला बनाया गया है। दरअसल, उन्होंने लिविंग और डाइनिंग रूम को बनाने के लिए एक रूम को तोड़ दिया, जिसकी वजह से एक खुला स्पेस मिल गया। इस रूम में दीवारों पर वर्टिकल फ्लूटेड लकड़ी की पैनलिंग और वॉर्म लाइटिंग है। जो इस जगह को एक खास वाइब देती है। इस रूम में बड़े कांच के दरवाजों लगे हैं जिसकी वजह से खूब नेचुरल रोशनी आती है और ये दरवाजे बालकनी में खुलते हैं।
अवॉर्ड कॉर्नर
क्रिस्टल ने अपने सभी अवॉर्ड्स और किताबों को रखने के लिए एक खास कॉर्नर बनवाया है। सफेद रंग के एक लकड़ी के शोकेस को मॉर्डन तरीके से डिजाइन किया गया है। जिसमें कुछ मिनी वॉर्म लाइट लगी हैं। जो इसे एक सुंदर लुक दे रहे हैं।
सुंदर तरीके से सजी है बालकनी
इस घर की बालकनी भले ही छोटी है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे भी सुंदर तरीके से सजाया है। इसमें लकड़ी की बेंच और हल्के पेस्टल रंग के कुशन रखे हुए हैं। इसके अलावा दीवार पर हाथ से बनी मैक्रमे वॉल डेकोर लगी है, जो इसे एक आरामदायक कोना बनाती है।
वॉकइन वॉर्डरोब
इस अपार्टमेंट में उनके कपड़ों और एक्सेसरीज के लिए एक अलग वॉक-इन वॉर्डरोब भी है। जिसमें लेटेस्ट फैशन के कपड़े और हैंडबैग्स लगे हुए हैं। अपनी वॉक इन वॉर्डरोब को एक्ट्रेस ने बहुत सफाई के साथ रखा है। इस वॉर्डरोब का रास्ता क्रिस्टल के बेडरूम से है।
पैरिसियन स्टाइल बेडरूम
क्रिस्टल ने अपने बेडरूम को वही न्यूट्रल लुक में डिजाइन करवाया है। इस कमरे के वॉलपेपर की दीवार के सामने हल्के बेज रंग का टफ्टेड हेडबोर्ड लगा है। इस आरामदायक कमरे की सबसे खास बात सब्यसाची का फ्लोरल वॉलपेपर है, जिसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये प्रति रोल है। जिसकी वजह से कमरे को एक खास लुक मिल रहा है। इसके अलावा कमरे में कांच की एक बड़ी खिड़की है जिससे शहर का नजारा बहुत सुंदर दिखता है, जबकि हल्के रंग और आरामदायक फर्निशिंग कमरे को सुकून भरा एहसास देती है।


