पर्दे से लेकर गद्दे तक, जानिए घर की इन 14 चीजों को कितनी बार साफ करना चाहिए?
घर की सजावट से लेकर जरूरत तक के लिए कई तरह के आइटम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन आइटम को महीने में कितनी बार साफ करना चाहिए? नहीं, तो यहां जानिए-

घर को साफ रखना बहुत जरूरी है। घर को साफ रखने के लिए रोजाना झाड़ू-पोंछा तो किया जाता है, लेकिन फिर भी घर की सजावट से लेकर रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों को हर दिन साफ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानिए पर्दे से लेकर गद्दे तक, यहां बताई 14 चीजों को महीने में कितनी बार साफ करें।
1)तकिया- रोजाना इस्तेमाल होने वाले तकियों को हर 3 से 6 महीने में साफ करें। इसके अलावा इन्हें हफ्ते में एक बार धूप में भी रखें।
2) तौलिया- नहाने के बाद इस्तेमाल होने वाली तौलिया को रोजाना धोना मुश्किल हो सकता है इसलिए इसे हफ्ते में एक बार जरूर धोएं और रोजाना गीली तौलिया को तेज धूप में सुखाएं।
3) सीलिंग फैन- ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं कि रोजाना सुबह डस्टिंग करने के बाद भी शाम तक धूल जमा होने लगती है ऐसे में घर के पंखे भी सबसे ज्यादा गंदे हो जाते हैं। अगर रूम में बहुत ज्यादा धूल आती है तो इन्हें दो हफ्ते में एक बार साफ करें। अगर कम धूल आती है तो महीने में एक बार साफ करें।
4) चादर- बहुत से लोग बेड पर बैठकर खाना खाते हैं, ऐसे में चादर जल्दी गंदी हो सकती है। कोशिश करें कि हफ्ते में दो बार बेडशीट बदलें। अगर बिस्तर पर सिर्फ रात में सोने के लिए जाते हैं तो हफ्ते में एक बार इसे वॉश करें।
5) गद्दे- हर 6 महीने में एक बार गद्दे की सफाई करें। गद्दे की ड्राई क्लीनिंग के साथ उन्हें धूप में भी रखें।
6) कीबोर्ड- कंप्यूटर या फिर लैपटॉप के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी सफाई पर भी ध्यान दें। लैपटॉप को रोजाना सूखे कपड़े से साफ करें और हफ्ते में एक बार डीप क्लीन करें।
7) लाइट स्विच- घर में लगे लाइट स्विच खासतौर से किचन के स्विच पर चिकनाई जमा होने लगती है। ऐसे में इन स्विच को भी हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
8) फ्रिज- फ्रिज का इस्तेमाल गर्मी से खाना को बचाने के लिए किया जाता है। ऐसे में इसकी सफाई हर हफ्ते करें। इसके अलावा इसे 3 से 4 महीने में एक बार डीप क्लीन करें।
9)टॉयलेट- टॉयलेट की सफाई आपको हर हफ्ते करनी चाहिए।
10) पर्दे- पर्दे किसी भी घर की सजावट का जरूरी हिस्सा होता है। ये कमरे की खूबसूरती बढ़ाता है और आपकी प्राइवेसी के लिए भी जरूरी है। इसे 3 से 6 महीने में एक बार अच्छे से साफ करें। घर में धूल ज्यादा आती है तो महीने में एक बार साफ करें।
11) सिंक- किचन सिंक का इस्तेमाल गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए किया जाता है। इसलिए हफ्ते में एक बार इसे साफ करें।
12) माइक्रोवेव- माइक्रोवेव की सफाई हफ्ते में एक बार जरूर करनी चाहिए। क्योंकि सफाई न करने पर इसमें बदबू भी आने लगती है।
13) ओवन- ओवन का इस्तेमाल करते हैं तो इसे 3 से 6 महीने में एक बार साफ करें।
14) कार्पेट- घर में कार्पेट का इस्तेमाल केवल फर्श को ढंकने के लिए नहीं बल्कि घर के माहौल को पूरी तरह बदलने के लिए किया जाता है। इसको साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए छह महीने में एक बार इसे साफ करें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


