बहुत खट्टे इडली-डोसा बैटर को महिला ने सफाई में किया यूज, सिंपल स्टेप से चमक गई सिंक

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मी के मौसम में इडली-डोसा का बैटर बहुत ज्यादा खट्टा हो जाता है। ऐसे में इससे बनी चीजें भी खट्टी लगती है। इस तरह के बैटर को फेंकने की जगह इसका इस्तेमाल सफाई में किया जा सकता है। यहां सीखिए खमीर उठे इडली-डोसा बैटर को सफाई में  यूज करने का तरीका।

बहुत खट्टे इडली-डोसा बैटर को महिला ने सफाई में किया यूज, सिंपल स्टेप से चमक गई सिंक

इडली-डोसा बैटर का फर्मेंट होना बहुत जरूरी है। अगर ये फर्मेंट नहीं होंगे तो इड़ली या डोसा अच्छे से नहीं बनेगा। लेकिन गर्मियों के मौसम में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया तेजी से होती है और कई बार ये इतना खट्टा हो जाता है कि खाने में अच्छा स्वाद भी नहीं आता। ऐसे में इसका इस्तेमाल दूसरे चीजों में कर सकते हैं। दरअसल, खमीर उठे हुए बैटर का इस्तेमाल सिर्फ कुकिंग में ही नहीं, बल्कि घर की सफाई में भी किया जा सकता है। खमीर उठने के कारण बैटर में लैक्टिक एसिड और प्राकृतिक एसिड्स बन जाते हैं, जो जिद्दी दागों और मैल को काटने में बहुत मददगार होते हैं। एक महिला ने इस बैटर का इस्तेमाल करके अपनी किचन सिंक को भी चमकाया जानिए कैसे और इसके अलावा किन चीजों की सफाई कर सकते हैं।

महिला ने कैसे इस्तेमाल किया इडली-डोसा बैटर

महिला ने बताया कि बहुत समय के बाद उनका इडली-डोसा बैटर ज्यादा खट्टा हो गया था। जिस वह खाने में इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं और इसे फेंकने की जगह उन्होंने इसका यूज सफाई के लिए किया। इस बैटर को उन्होंने किचन सिंक की सफाई के लिए इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने बैटर को स्टील की सिंक पर और नल के ऊपर अच्छे से लगाया और फिर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक कपड़े को गीला किया और फिर इससे बैटर को साफ किया फिर पानी से धो दिया। सिंक में इकट्ठे हुए पानी को फेंकने की जगह उन्होंने इसे एक बर्तन में भरा और पौधों में डाल दिया।

किन तरीकों से कर सकते हैं यूज

खट्टे हुए बैटर का इस्तेमाल तांबे और पीतल के बर्तन साफ करने के लिए कर सकते हैं। ये बर्तन समय के साथ काले या हरे पड़ने लगते हैं। ऐसे में इन्हें फिर से नए की तरह चमकाने के लिए खट्टे बैटर में एक चम्मच नमक मिलाएं और फिर इस पेस्ट को बर्तनों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से हल्का सा रगड़ें और पानी से धो लें। एसिड और नमक का कॉम्बिनेशन बर्तनों को नए जैसा चमका देगा।

लोहे के तवे या कड़ाही से दूर होगा कालापन

लोहे के बर्तनों के पीछे जमी काली परत या जंग को साफ करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में तवे या कड़ाही पर बैटर की एक मोटी परत लगाएं। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी छिड़कें और फिर इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें अब जूने से रगड़कर साफ कर लें।

टिप

बैटर से सफाई करने के बाद बर्तनों या जिस जगह को साफ कर रहे हैं उसे पानी से बहुत अच्छी तरह धोएं और फिर सूखे कपड़े से पोंछें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।