
आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां क्यों नहीं बनानी चाहिए? वजह जानकर कभी नहीं करेंगी ये गलती!
आपने सुना होगा कि आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए रख देना चाहिए, उसके बाद ही रोटियां बनानी चाहिए। कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है? अगर नहीं तो चलिए आज बताते हैं कि ये छोटी सी आदत अपनानी क्यों जरूरी है-
घर में रोटियों के लिए रोज आता गूंथा जाता है। लेकिन क्या आप आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां बना लेती हैं या कुछ देर उसे रेस्ट भी करने देती हैं? अब जल्दीबाजी में आप बेशक तुरंत आटा गूंथकर रोटियां बना लेती हों, लेकिन आपने दादी-नानी से जरूर सुना होगा कि आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए रख देना चाहिए, उसके बाद ही रोटियां बनानी चाहिए। कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है? अगर आप नहीं जानती हैं तो चलिए आज बताते हैं कि ये छोटी सी आदत अपनानी क्यों जरूरी है। इसके बाद आप जब भी रोटी बनाएंगी, तो आटे को गूंथकर थोड़ी देर जरूर रखेंगी।
आटे को गूंथकर रखने से क्या फायदा होता है?
जब आप पानी से आटा गूंथती हैं तो उसमें मौजूद ग्लूटेन एक्टिव होने लगता है। तुरंत अगर आपकी इसकी रोटियां बनाने लगती हैं, तो न सिर्फ उन्हें बेलने में परेशानी होती है बल्कि वो काफी कड़ी और सख्त भी बनती हैं। वहीं जब आप आटे को गूंथकर कुछ देर रेस्ट करने के लिए छोड़ देती हैं, तो ग्लूटेन रिलैक्स होता है। इसका सीधा असर रोटियों पर पड़ता है। इससे रोटियां ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं, आसानी से बेल जाती हैं और तवे पर अच्छे से फूल जाती हैं। साथ ही रोटी खाने में हल्की लगती है और पेट पर भी भारी नहीं लगती।

बिना रेस्ट किए आटे से बनी रोटियों में क्या दिक्कत आती है?
अगर आप आटे को गूंथकर तुरंत रोटियां बना लेती हैं, तो रोटियां अक्सर सख्त बनती हैं। इन्हें बेलना भी मुश्किल होता है, ये फटने लगती हैं और जल्दी सूख भी जाती हैं। ऐसी रोटियां ज्यादा चबानी पड़ती हैं और कई लोगों को इन्हें खाने के बाद भारीपन या गैस की दिक्कत होने लगती है।
कम से कम कितनी देर तक आटे को रेस्ट देना जरूरी है
अगर आप एकदम सॉफ्ट और परफेक्ट रोटियां बनाना चाहती हैं, तो आटा गूंथने के बाद उसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें। कम से कम इतने टाइम आटा रखेंगी, तो आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और ग्लूटेन को रिलैक्स होने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें, इस दौरान आटे को खुला ना छोड़ें, बल्कि किसी गीले कपड़े या ढक्कन से ढककर रखें ताकि नमी बरकरार रहे।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




