Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाWhy You Should Lightly Roast Bajra and Jowar Flour Chef Ranveer Reveals the Benefits
ज्वार-बाजरे के आटे को हल्का भूनकर क्यों रखते हैं कुछ लोग? शेफ रणवीर ने बताए फायदे!

ज्वार-बाजरे के आटे को हल्का भूनकर क्यों रखते हैं कुछ लोग? शेफ रणवीर ने बताए फायदे!

संक्षेप:

Cooking Tips: कई घरों में बाजरा और ज्वार का आटा हल्का सा रोस्ट करने के बाद ही स्टोर किया जाता है। शेफ रणवीर बरार ने इस छोटे से नुस्खे के कई फायदे बताए हैं।

Dec 01, 2025 02:49 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में गेहूं की जगह मोटे अनाजों का सेवन बढ़ जाता है। इनमें भी सबसे पॉपुलर हैं, बाजरा और ज्वार। इनकी रोटियां, पकौड़े, पराठे, खिचड़ी और भी कई टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं। ये दोनों ही ग्लूटेन फ्री ऑप्शन हैं और हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में खासतौर से बाजरा शरीर को गर्म रखने का भी काम करता है। अब अगर आप भी बाजरे या ज्वार का आटा खरीद लाई हैं, तो इसे जरा सा भूनकर रख लीजिए। जी हां, कई घरों में बाजरा और ज्वार का आटा हल्का सा रोस्ट करने के बाद ही स्टोर किया जाता है। शेफ रणवीर बरार ने इस छोटे से नुस्खे के कई फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बढ़ जाती है आटे की शेल्फ लाइफ

शेफ रणवीर बताते हैं कि जब भी बाजरे या ज्वार का आटा घर लाएं, उसे पैन में हल्का सा ड्राई रोस्ट कर के रख लें। ऐसा करने से आटा जल्दी खराब नहीं होता है। दरअसल जब आटे को हल्का सा भूना जाता है, तो उसमें मौजूद एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है। इस वजह से आटे की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

हल्की हो जाती है तासीर

शेफ कहते हैं कि बाजरे या ज्वार के आटे को हल्का भूनने से रोटी, पराठे या चीला जैसी डिशेज टेस्टी बनती हैं। क्योंकि आटे का कच्चापन निकल जाता है और तासीर भी हल्की हो जाती है। हल्का रोस्ट करने के बाद आटा अच्छी तरह बाइंड होता है, टूटता नहीं है और पकने के बाद भी टेक्सचर हल्का और मुलायम बना रहता है। कुल मिलाकर ये कुकिंग को आसान बनाता है और खाने का टेस्ट भी बेहतर हो जाता है।

पचाने में आसान होता है

कई लोगों का मानना है कि बाजरा और ज्वार के आटे को हल्का सा रोस्ट करने से ये पचाने में भी आसान हो जाता है। बहुत से लोगों के लिए इन्हें पचाना मुश्किल होता है और खाने के बाद पेट में गैस या ब्लोटिंग होने लगती है। ऐसे में हल्का सा रोस्ट करने के बाद ये शरीर में आसानी से टूटता है और डाइजेस्ट हो जाता है।

रोस्ट करते हुए ध्यान रखें ये बातें

आटे को एकदम हल्की आंच पर ड्राई रोस्ट करें। ध्यान रहे इसका रंग नहीं बदलना चाहिए और ज्यादा गर्म भी नहीं करना है। बहुत ज्यादा गर्म करने से न्यूट्रीशनल लॉस हो सकता है।

ये भी पढ़ें:इस हैक से मिनटों में निकल जाएंगे शरीफा के सारे बीज, 90% लोग नहीं जानते सही तरीका
ये भी पढ़ें:सरसों के साग बनाते समय क्यों मिलाते हैं थोड़ा सा मक्के का आटा? जानें सीक्रेट हैक
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।