आटा गूंथते समय फ्रिज का ठंडा पानी क्यों डाल रहे लोग? जानें क्या है ये वायरल किचन हैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आटा गूंथना हर किसी को आता है और इसके लिए हम सालों से सादे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अब वायरल हैक में ठंडे पानी का इस्तेमाल बताया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं इसका क्या फायदा होगा।

kneading dough for rotis
आटा गूंथते समय फ्रिज का ठंडा पानी क्यों डाल रहे लोग

आटा गूंथने का तरीका हर किसी को पता है और हर घर में रोटी बनाई खाई जाती है। आटा गूंथने के लिए अक्सर हम सादे पानी का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक हैक में फ्रिज से निकला हुआ ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब सवाल ये है कि जब साधारण पानी से आटा सही तरीके से गूंथा जा सकता है, तो फिर ठंडे पानी को क्यों डाला डा रहा है। इसका जवाब जानने के लिए हमने ये वायरल किचन हैक ट्राई किया और इसके कुछ फायदे और नुकसान देखने को मिले। चलिए आपको इस वायरल हैक के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

क्या कहता है हैक की पीछे का साइंस

ठंडा पानी डालने से आटे की ग्लूटेन बनने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे आटा थोड़ा कम चिपचिपा और संभालने में आसान लग सकता है। ठंडा पानी आटे की नमी को सख्त बनाकर रखता है, जिससे वह जल्दी गीला भी नहीं होता।

ठंडे पानी से आटा गूंथने से क्या होगा

  • अगर आप ठंडे पानी से आटा गूंथते है, तो आटा बिल्कुल भी नरम या गीला नहीं होगा। कई बार ऐसा होता है कि आटा गूंथकर रखने के 5 मिनट बाद ही वह चिपचिपा या गीला हो जाता है, जिससे रोटी बेलने में परेशानी होती है।
  • लगातरा गूंथने पर आटे में गर्मी पैदा होती है और जब इसमें ठंडा पानी डाला जाता है, तो इस गर्मी को काफी हद तक बैलेंस करता है। खासकर गर्म मौसम में यह ट्रिक आटे को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद कर सकती है।
  • अगर रसोई का तापमान ज्यादा रहता है, तो गर्म या सादे पानी से गूंथा आटा जल्दी नरम और चिपचिपा हो सकता है। ठंडा पानी आटे का तापमान कम रखता है, इसलिए गूंथने और बेलने के दौरान उसकी कंसिस्टेंसी कुछ समय तक बेहतर बनी रह सकती है।
  • ठंडे पानी से आटा ना ज्यादा सख्त होता है और ना ज्यादा गीला। ऐसे में रोटी सही तरीके से बेल सकते हैं और सभी रोटी फूलती भी है। फूली हुई रोटियां कुछ घंटों तक नरम बनी रहती हैं। यही वजह है कि लोग ठंडे पानी से आटा गूंथ रहे हैं।

नुकसान भी जान लीजिए

ये वायरल हैक सिर्फ गेहूं के आटे के साथ ही काम कर सकता है, अन्य आटे जैसे बाजरा, मल्टीग्रेन, बेसन, मक्का के साथ ये नुस्खा काम नहीं करेगा। साथ ही अगर आप बहुत ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो हाथ ठंडक के कारण अकड़ सकते हैं और ऐसे में गूंथने में ताकत नहीं लगती है। तो आप सादा या कम ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाठंडे पानी से आटा गूंथने से क्या होगा? जानें क्या है ये वायरल किचन हैक का फायदा