प्याज फ्राई करते समय कोई चीनी डालता है कोई नमक, क्या आप जानते हैं कारण?
cooking tips adding salt or sugar when frying speed up cooking of onion: प्याज को पकाते समय काफी टाइम लग जाता है तो ये छोटी सी टिप्स जान लें। जिसकी मदद से फटाफट प्याज फ्राई हो जाएगा और उसका टेस्ट के साथ कलर भी बढ़ जाएगा।

दाल-सब्जी किसी भी चीज को फ्राई करने के लिए प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज को फ्राई किया जाता है। प्याज को फ्राई करने के तरीके से खाने का टेस्ट बदलता है। जैसे तड़का लगाने के लिए गोल्डन ब्राउन प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। तो वहीं प्याज को भूनकर गोल्डन करने के बाद उसमे मसाले और हल्दी का इस्तेमाल कर ग्रेवी तैयार कर ली जाती है। लेकिन प्याज के टेस्ट को बढ़ाने के लिए काफी सारे लोग इसमे चीनी या नमक का इस्तेमाल करते हैं। जो प्याज के टेस्ट में खास तरह का फ्लेवर ऐड करता है। तो अगर आप अभी तक नहीं जानती कि चीना या नमक डालने से क्या होता है तो जान लें...
प्याज में थोड़ी सी चीनी डालने पर क्या होगा?
प्याज को फ्राई करते समय काफी सारे लोग इसमे आधा चम्मच चीनी डाल देते हैं। ऐसा करने से प्याज कैरेमेलाइज हो जाती है और प्याज की मिठास ज्यादा उभरकर आती है। प्याज की ये मिठास सब्जी के टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। साथ ही प्याज में चीनी डालने से प्याज का कलर निखरकर सामने आता है।
कुछ लोग प्याज फ्राई करते समय डालते हैं नमक
प्याज का पेस्ट बनाकर भूनते हैं तो उसमे नमक डाला जाता है। काफी सारे लोग कटी हुई प्याज को भी फ्राई करने के लिए नमक डालते हैं। नमक डालने से प्याज का मॉइश्चर तेजी से रिलीज होता है। जिससे प्याज के पकने की टाइमिंग कम हो जाती है और ये ज्यादा अंदर तक तेजी से पकती है। साथ ही सब्जी में मसाले के टेस्ट को अब्जॉर्ब करने में मदद करती है। तो अगली बार जब प्याज को फ्राई करना हो तो तेल में थोड़ा सा नमक या चीनी डालें। प्याज की कुकिंग स्पीड बढ़ जाएगी।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




