काम की बात: अलर्ट! तेज गर्मी में फट सकता है LPG सिलेंडर, इस्तेमाल के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मियों में एसी फटने की खबरें आना शुरू हो चुकी हैं और इसी मौसम में सिलेंडर भी खतरे की घंटी बन जाते हैं। कोई हादसा आपके साथ ना हो इसके लिए जरूरी सेफ्ट टिप्स अपनाएं।

अलर्ट! तेज गर्मी में फट सकता है LPG सिलेंडर, इस्तेमाल के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान

LPG Cylinder Safety Tips: गर्मियां शुरू होते ही सिर्फ धूप-पसीना ही परेशान नहीं करता बल्कि चीजों की सुरक्षा की टेंशन भी बढ़ जाती है। हाल ही में एसी ब्लास्ट के कई केसेस सुनने को मिले लेकिन गर्मी में AC ही नहीं आपकी रसोई का सिलेंडर भी फट सकता है। तेज गर्मी में किचन की तपिश में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, ऐसे में LPG सिलेंडर का भी थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है। अगर सिलेंडर गर्माहट से ज्यादा गर्म हो गया तो भारी नुकसान हो सकता है। बीत कुछ दिनों पहले सिलेंडर फटने के भी कई मामले सुनने को मिले, जिसमें लोगों का घर-सामान सबकुछ राख हो गया। आपके साथ ऐसा कोई हादसा ना हो इसके लिए पहले से ही कुछ सावधानियां बरत सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कुछ सेफ्टी टिप्स हैं, जो हर किसी को अपनाने चाहिए। इससे सिलेंडर फटने का खतरा कम होगा और आपका सिलेंडर भी लंबा चलेगा।

गर्मी में सिलेंडर फटने का कारण

सिलेंडर के अंदर LPG (लिक्विड + गैस) दबाव में भरी होती है। जैसे-जैसे बाहर की गर्मी का तापमान बढ़ता है, अंदर गैस का प्रेशर भी बढ़ता है। अगर सिलेंडर बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तो यह दबाव असामान्य लेवल तक जा सकता है। हर सिलेंडर एक तय प्रेशर तक सेफ रहता है। उससे ज्यादा होने पर सेफ्टी वाल्व गैस रिलीज करने की कोशिश करता है। जिससे फटने का खतरा ना हो लेकिन अगर वाल्व ही खराब हो या जाम हो, तो खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि सिलेंडर की समय-समय पर जांच हो।

5 बातों का रखें खास ख्याल-

सेफ्टी वाल्व चेक करें

LPG सिलेंडर का सेफ्टी वॉल्व (PRV- Pressure Relief Valve) आम तौर पर यूज़र-टेस्ट करने के लिए नहीं होता। इसे खुद खोलना/छेड़ना खतरनाक हो सकता है। वॉल्व/टॉप एरिया पर जंग, दरार, तेल/चिकनाई या गंदगी दिखें सतर्क रहें, साथ ही वॉल्व के आसपास डेंट या डैमेज हो तो सिलेंडर यूज न करें और डिस्ट्रीब्यूटर को वापिस करें।

  • गैस की बदबू-लीकेज

गैस लीकेज कई बार गैस की खुली नॉब के कारण आती है, तो कई बार सिलेंडर से भी। अगर गैस की बदबू आ रही है या सीसी करके आवाज आ रही है, तो फौरन रेग्यूलेटर बंद करें। घर के खिड़की-दरवाजों को खोलें और एजेंसी को फोन कर बुलाएं।

  • खराब पाइप और पुराना रेगुलेटर

सिलेंडर हर महीने खत्म होता है और फिर बदल जाता है लेकिन क्या आप रेगुलेटर और खराब पाइप को बदल रहे हैं। कई बार सिलेंडर फटने के पीछे का कारण यही होता है और इससे बड़ा खतरा हो सकता है। मान लीजिए पाइप से गैस लीक हो रही है और आपने उसी वक्त गैस जलाई तो फौरन आग पकड़ लेगी और फिर इससे सिलेंडर भी फटेगा।

  • गर्म जगह पर ना रखें

अगर आपकी किचन गर्म ज्यादा रहती है, तो सिलेंडर को कहीं बाहर की ओर सेट करें। गर्म जगह पर रहने से सिलेंडर हीट होगा और ऐसे में हादसे का डर रहता है। इसके अलावा धूप में भी सिलेंडर कभी ना रखें। कई लोग सिलेंडर लेने के बाद उसे आंगन में धूप में ही रखकर छोड़ देते हैं।

  • रेगुलेटर बंद करें

गैस का काम खत्म होने के बाद फौरन रेगुलेटर बंद करें, खासतौर पर रात में खाना पकाने के बाद। अक्सर लोग खाना बनाने के बाद गैस स्टोव बंद कर देते हैं लेकिन सिलेंडर का रेगुलेटर चालू छोड़ देते हैं। यह आदत खतरनाक हो सकती है।

सिलेंडर के नंबर का मतलब जानें

हर सिलेंडर पर एक कोडा लिखा होता है, जिसके जरिए आप उसकी एक्सपायरी का पता लगा सकते हैं। पुराना सिलेंडर इस्तेमाल करना भी खतरा बन सकता है। इसलिए इन कोड्स को समझें और हमेशा ध्यान रखें-

A-26, B-25, C-27, D-24

A = जनवरी- मार्च

B = अप्रैल- जून

C = जुलाई- सितंबर

D = अक्टूबर- दिसंबर

A-26 का मतलब हुआ कि ये सिलेंडर साल 2026 में मार्च तक चलेगा। इसके बाद ये एक्सपायर हो जाएगा। ऐसे में हर नंबर के हिसाब से महीने वाला कोड लिखा होगा। एक्सपायर सिलेंडर कभी ना लें और हो जाने पर एजेंसी को लौटाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।