Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाWhy keep vinegar water in kitchen while cooking meat for frying puri
रसोई में मीट बना रहे या पूड़ी तल रहे कटोरी में विनेगर पानी का घोल क्यों रखा जाता है?

रसोई में मीट बना रहे या पूड़ी तल रहे कटोरी में विनेगर पानी का घोल क्यों रखा जाता है?

संक्षेप:

Why some women put vinegar in bowl next to gas stove: काफी सारी महिलाओं की आदत होती है कि रसोई में कटोरी में भरकर व्हाइट विनेगर किचन स्टोव के बगल में रख देती है। इसका कारण ये खास वजह होती है। जिसे जानकर आप भी रखना शुरू कर देंगी।

Thu, 23 Oct 2025 11:43 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

काफी सारी महिलाओं को रसोई में कुछ स्पेशल पकाते वक्त या तलते वक्त गैस स्टोव के बगल में बाउल में विनेगर और पानी का घोल रखते देखा गया है। इसका क्या कारण होता है? क्या आप जानते हैं? दरअसल, हर महिला के पास अपनी कुछ सीक्रेट किचन टिप्स होती हैं। जिनकी मदद से घर से लेकर रसोई के कामों को हल्का रखती है। घर को साफ-सुथरा और बदबू से दूर रखने का प्रयास करती हैं। इसलिए आप भी जान लें कि आखिर क्यों रसोई में ये विनेगर और पानी का घोल रखा जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रसोई में क्यों रखते हैं पानी और विनेगर का घोल

रसोई में जब भी कुछ ऐसा पकाते हैं, जिसकी महक पूरे घर में फैलती है। जैसे मीट पकाते वक्त या फिर पूड़ी-पकौड़ी तलते वक्त तो गैस स्टोव के ठीक बगल में कटोरी में करके विनेगर और पानी का घोल रख दिया जाता है। विनेगर रसोई में फैलने वाली बदबू को अब्जॉर्ब कर लेता है और पूरे घर में फैलने से रोकता है।

कैसे काम करता है विनेगर और पानी

किसी कटोरी में तीन भाग विनेगर में एक भाग पानी मिलाकर रख दिया जाता है। ये कुकिंग की वजह से फैल रहे तेल के धुएं और गंध को तेजी से अब्जॉर्ब कर लेता है। इसलिए कुछ भी तलते वक्त विनेगर कटोरी में करके रखा जाता है। या फिर मीट या फिश पकाते वक्त भी ये तरकीब काम आती है। क्योंकि ये मीट में मौजूद ऑयल की गंध को विनेगर पूरे घर में सोखने से रोकता है।

बेकिंग सोडा और कॉफी भी करता है काम

इसी तरह से कटोरी में बेकिंग सोडा रखने या कॉफी रखने से भी कुकिंग करने वाले फूड की महक को रसोई में भरने से रोका जा सकता है। बेकिंग सोडा मॉइश्चर के साथ बदबू को सोखता है तो वहीं कॉफी पाउडर को पानी में अगर उबाला जाए तो ये तलने और मीट कुकिंग की बदबू को कम करने में मदद करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।