Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाWhy Do Some People Put a Bowl in the Pressure Cooker While Cooking Dal? You will Want to Try This
दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी क्यों डालते हैं कुछ लोग? वजह जानकर आप भी ट्राई करेंगी!

दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी क्यों डालते हैं कुछ लोग? वजह जानकर आप भी ट्राई करेंगी!

संक्षेप:

दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी डालना, पुराना हैक है जो आपके बड़े काम आ सकता है। अगर आप अभी तक नहीं समझ पाई हैं कि इसका भला क्या इस्तेमाल है, तो आइए जानते हैं कि क्यों कुछ लोग ऐसा करते हैं।

Oct 14, 2025 07:35 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दाल तो लगभग हर घर में बनती है और आजकल पतीले नहीं बल्कि प्रेशर कुकर में पकाई जाती है। प्रेशर कुकर का फायदा ये है कि दाल फटाफट बन जाती है और अच्छे से पकती है। अब जब आप दाल उबालने के लिए कुकर में डालती हैं, तो उसमें पानी और कुछ मसाले ही मिलाती होंगी। लेकिन कुछ लोग इसमें एक और अजीब चीज डालते हैं, वो है एक कटोरी। सुनने में ये अटपटा है लेकिन बेतुका बिल्कुल भी नहीं है। दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी डालना, पुराना हैक है जो आपके बड़े काम आ सकता है। अगर आप अभी तक नहीं समझ पाई हैं कि इसका भला क्या इस्तेमाल है, तो आइए जानते हैं कि क्यों कुछ लोग ऐसा करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दाल बनाते हुए कुकर में क्यों कटोरी डालते हैं कुछ लोग?

दाल बनाते हुए कुछ लोग प्रेशर कुकर में एक स्टील की खाली कटोरी भी रख देते हैं। दरअसल ऐसा करने के पीछे वजह है कि इससे दाल उबलने पर उसका पानी बाहर नहीं आता है। अक्सर दाल बनाते हुए ये समस्या होती है कि दाल का पानी बाहर निकल जाता है, जिससे कुकर और गैस पूरी तरह गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप एक छोटी कटोरी डाल देती हैं, तो इससे सीटी आने पर पानी बाहर की ओर नहीं निकलता है।

घी वाली ट्रिक भी जरूर जान लें

प्रेशर कुकर में दाल बनाते हुए सीटी आने पर झाग आना और पानी निकलना बहुत आम है। इससे बचने के लिए आप घी वाला हैक भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बस कुकर की सीटी निकालें और उस हिस्से पर घी लगाकर वापस सीटी लगा दें। दाल बनाते हुए भी आप पानी में थोड़ा सा घी मिला सकती हैं। ये दो स्टेप करने से भी दाल का पानी बाहर नहीं आता है।

(Image Credit: Vinnu's Kitchen saga_Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।