इंडक्शन पर रोटी बनती है कड़क तो जान लें कौन सा तवा यूज करना होगा बेस्ट

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Which tawa is best for making roti on induction?: इंडक्शन घर लाई हैं और दाल, चावल, सब्जी तो अच्छे से बना ले रहीं लेकिन रोटी हर बार कड़ी हो जा रही और बनाने में भी टाइम लग रहा तो इंफ्लूएंसर ने वीडियो शेयर कर दिखाया कौन सा तवा होगा रोटी बनाने के लिए बेस्ट।

इंडक्शन पर रोटी बनती है कड़क तो जान लें कौन सा तवा यूज करना होगा बेस्ट

एलपीजी की किल्लत के बीच काफी सारे लोगों ने घरों में इंडक्शन खरीद लिया है। अब इंडक्शन पर वैसे तो सारा खाना बन जाता है लेकिन रोटी मनचाही नहीं बनती। कभी जल जाती है तो कभी इतनी कड़क और सख्त हो जाती है कि उसे खाना भी मुश्किल लगता है। रोटी की इसी प्रॉबल्म को सॉल्व करने के लिए इंफ्लूएंसर ने इंडक्शन पर कई तरह के तावे रखकर रोटी सेंक कर दिखाई है। जिसे देखकर पता चल जाएगा कि आखिर कौन से तवे पर रोटी इंडक्शन कुकटॉप पर बनाएं कि वो पकी और सॉफ्ट बनकर रेडी हो।

इंफ्लूएंसर ने 5 तवों पर रोटी बनाकर दिखाया

इंस्टाग्राम पेज होमएनमचमोर पर इंफ्लूएंसर ने रोटी बनाने के लिए अलग-अलग तवों का इस्तेमाल किया और शेयर किया कि आखिर कौन से तवे पर रोटी सॉफ्ट और अंदर तक पकी हुई बन रही है।

इंडक्शन बेस्ड हार्ड आनोडाइज्ड तवा

इंडक्शन पर रोटी बनाने के लिए काफी सारे लोग ये इंडक्शन बेस्ड हार्ड आयोडाइज्ड तवे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तवे पर रोटी बनाने के लिए कुकटॉप की हीट को पूरा फुल 1600 की पॉवर पर रखना पड़ा और फिर रोटी को पलटकर सेंका गया। इस तवे पर रोटी अंदर तक पक गई लेकिन तवे तक हीट कम पहुंच रही थी इसलिए इस तवे पर रोटी को पकने और फूलने में टाइम लग रहा था। जिससे रोटी थोड़ी टाइट बनकर तैयार होगी। वहीं इस तवे पर इलेक्ट्रिसिटी भी ज्यादा लग रही थी।

कास्ट आयरन तवा

इंफ्लूएंसर ने कास्ट आयरन वाले तवे पर भी रोटी बनाकर दिखाए जो कम हीट यानी 700 से 1400 पर ही गर्म हो गया और तेजी से गर्म होने की वजह से फटाफट रोटी बनकर तैयार हो रही थी। वहीं रोटी भी अंदर से पककर फूल रही थी। जिससे टाइट और खिंची ना होकर बिल्कुल सॉफ्ट थी। तो अगर आपको इंडक्शन पर रोटी बनाना है तो कास्ट आयरन तवा बेस्ट है। ये कम इलेक्ट्रिसिटी खाएगा और रोटियां जल्दी बनेंगी और सॉफ्ट भी बनेगी।

हनीकॉम्ब तवा

इंफ्लूएंसर ने हनी कॉम्ब तवा पर भी रोटी बनाकर दिखाया। इस तवे पर भी रोटी ठीकठाक ही बनी लेकिन हाई हीट यानी ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी खर्च करने के बाद बनकर तैयार हुई। ज्यादा रोटियां सेंकनी हो तो इस पर टाइम लगेगा।

नॉनस्टिक तवा

नॉनस्टिक तवा जो इंडक्शन फ्रेंडली है उस पर रोटी बनाकर इंफ्लूएंसर ने दिखाया। रोटी ज्यादा देर से और ठीक तरीके से पक भी नहीं रही थी।

नॉर्मल गैस वाला तवा

नॉर्मल गैस पर चढ़ने वाले तवे को भी इंफ्लूएंसर ने इंडक्शन पर रखकर ट्राई किया। वैसे तो ये तवा हल्का कर्व रहता है लेकिन ये हीट भी हुआ और इस पर रोटी भी कास्ट आयरन तवे जैसे फटाफट बनकर तैयार हो रही थी।

तो रोटी फटाफट, पकी हुई और सॉफ्ट बनानी है तो थोड़ी मेहनत के साथ नॉर्मल गैस वाला तवा या कास्ट आयरन तवा बेस्ट है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।