दूध गर्म करते समय फट जाए तो फेंकने की न करें गलती, फटे दूध से बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटकर खाएंगे लोग
कई बार होता है कि दूध पकाते समय फट जाता है और फिर इसे फेंकना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो इस बार फटे दूध से सब्जी बनाकर देखें। ये रेसिपी काफी सिंपल है और टेस्टी भी। लोग इसे उंगलियां चाटकर खाएंगे और आप से रेसिपी जरूर पूछेंगे। चलिए बताते हैं ये कैसे बनता है।

कई बार ऐसा होता है कि तेज गर्मी के कारण रखा हुआ दूध गर्म करने पर फट जाता है और किसी समय गैस पर उबालने के लिए रखा हुआ दूध भी फट जाता है। जब पूरा दूध फट जाता है, तो तेज गुस्सा आता है। हर बार उसका पनीर बनाकर खाया भी नहीं जा सकता है और कई लोगों को फटे दूध का पनीर पसंद भी नहीं आता। ऐसे में अक्सर इसे फेंकने का ही एक ऑप्शन बचता है। अगर आप भी दूध फटने पर उसे फेंक देती हैं, तो अब ऐसी गलती न करें। फटे हुए दूध को फेंकने के बजाय उससे टेस्टी डिश बनाएं। दूध से बनी इस डिश को लोग उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे। चलिए आपको बताते हैं आखिर हम किसी रेसिपी की बात कर रहे हैं।
फटे दूध से बन जाएगी टेस्टी सब्जी
सिरका मिलाकर फाड़े
दूध गर्म करते समय फट जाए, तो उसे फिर से गैस पर गर्म करें और उबालते समय थोड़ा सा सिरका मिक्स करें। इससे दूध अच्छे से फट जाएगा। अब इसमें आपको आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, अदरक, फ्रेश कुटी हुई काली मिर्च, आधा चम्मच चिली फ्लेक्स और हरी धनिया बारीक कटी हुई डालकर मिक्स करें। नमक अभी नहीं मिलाना है और अब आपको कॉटन या मलमल का कपड़ा लेकर दूध का पानी अलग करना है और फटा हुआ गाढ़ा दूध अलग होना चाहिए। इसका अलग किया हुआ पानी फेंकना नहीं है। अब अलग किया हुआ फटे दूध में ठंडा पानी डालें। फिर पानी को निचोड़कर फटे दूध को कपड़े में लपेट कर रखें। अब इसे थाली में फैलाएं और इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च पाउडर मिक्स करें।
सब्जियां काटें
अब इस मिल्क को हाथों से पीसते हुए आटे की तरह गूंथ लें और इसकी छोटी-छोटी बॉल बनाएं। इसके बाद प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च को फाइन चॉप करें। अब आपको पैन में तेल डालना है और लहसुन, जीरा, अदरक कटी हुई इसमें तड़का लगाएं। फिर कटी हुई प्याज को लाल होने तक भूनें। फिर इसमें शिमला मिर्च डालकर पकाएं, अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च डालें। इसके बाद टमाटर डालें और नमक डालकर इसे पकने दें। फिर थोड़ा सा पानी डालकर टमाटर और मसालों को पकने के लिए 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।
बॉल्स डालें
जब सब पक जाए, तब इसमें दूध से बनी बॉल्स को डालें और इसे 5-7 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने के लिए छोड़ दें। फिर ढक्कन हटाकर चेक करें, सबकुछ पका हुआ दिखेगा। आखिर में इसमें कसूरी मेथी और चीज को क्रश करके डालें। इससे स्वाद और बढ़ेगा। अब इस सब्जी को आप रोटी या चावल के साथ परोसें। इसे खाने के बाद लोग आप से रेसिपी जरूर पूछेंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


