अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने का सही अनुपात क्या है? जानें दुकान जैसा फ्लेवर पाने का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अदरक-लहसुन का पेस्ट लगभग हर सब्जी का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। बाजार वाले पेस्ट में मिलावट होने के कारण अब लोग इसे घर पर बनाने लगे हैं लेकिन स्वाद कई बार परफेक्ट नहीं मिलता। आज हम आपको अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने का सही रेशियो बताने जा रहे हैं।

ratio of Ginger Garlic paste
घर पर अदरक-लहसुन पेस्ट बनाना है तो जान लें सही रेशियो

अदरक-लहसुन का पेस्ट लगभग हर रसोई का जरूरी हिस्सा बन चुका है। कई लोग बाजार से इसका सैशे या फिर पूरी शीशी ही खरीद लेते हैं लेकिन कई लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं। बाजार वाले अदरक-लहसुन पेस्ट में काफी मिलावट पाई गई थी, इसके बाद से लोग इसे घर पर बनाने लगे हैं। हालांकि, घर पर बनने वाला पेस्ट बाजार जैसा स्वादिष्ट नहीं बन पाता लेकिन इसके पीछे का कारण है उसका गलत रेशियो। जी हां, अगर आप अदरक-लहसुन का पेस्ट सही अनुपात के साथ बनाते हैं, वह परफेक्ट स्वाद वाला बनेगा और आपको मार्केट जैसा टेस्ट भी मिलेगा। तो चलिए आपको इसका सही रेशियो और स्टोर करने का तरीका बताते हैं।

अदरक-लहसुन पेस्ट के लिए कितना रेशियो होगा सही

अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है बस आपको सही अनुपात का पता होना चाहिए और उसी के अनुसार दोनों चीजें लेनी हैं। आपको बैलेंस पेस्ट बनाने के लिए 100 ग्राम अदरक, 200 ग्राम लहसुन लेना है। इस रेशियो में लहसुन का फ्लेवर थोड़ा ज्यादा रहता है, जबकि अदरक उसकी तीखापन और खुशबू को बैलेंस करता है। लेकिन आप अपने स्वाद के हिसाब से इस अनुपात को थोड़ा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं दुकान जैसा अदरक-लहसुन पेस्ट

सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर छील लीजिए। उसके कोनों में मिट्टी न रहे वरना पेस्ट में खिसकन रहेगी। साथ में लहसुन की कलियों से छिलका उतार लें और टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में दोनों चीजों को डालकर पीसना है। ध्यान रखें कि इस पेस्ट को बिना पानी के पीसना है, अगर पीसने में मुश्किल हो तो हल्का सा तेल डाल सकते हैं। इससे पेस्ट की कंसिस्टेंसी स्मूद रहेगी और ये ज्यादा गीला नहीं बनेगा। अगर आप पानी डालते हैं, तो पेस्ट गीला हो जाएगा और ये जल्दी खराब भी हो सकता है।

पेस्ट का रंग काला होने से कैसे बचाएं

अगर अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाने के बाद काला पड़ जाता है, तो उसे किसी एयरटाइट शीशी में रखें। साथ ही निकालने के लिए हमेशा चम्मच का इस्तेमाल करें। बाजार वाले पेस्ट में कुछ और चीजों को मिलाया जाता है, जिससे उसका कलर नहीं बदलता है।

स्टोर कैसे करें

अदरक-लहसुन के पेस्ट को उतना ही बनाएं, जितना हफ्ते भर में खत्म हो जाए। ज्यादा पेस्ट बना लेंगे तो वह खराब हो जाएगा। इसे किसी सूखी एयरटाइट शीशी या डिब्बी में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें। सब्जी में डालने से 15 मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें। ऐसे आपका पेस्ट करीब 7-8 दिनों तक आसानी से चल जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाघर पर अदरक-लहसुन पेस्ट बनाना है तो जान लें सही रेशियो, स्वाद मिलेगा बाजार जैसा