प्रेशर कुकर में 2 चम्मच तेल में बन जाएंगी ढेर सारी पूड़ी! ये वायरल हैक सच में काम करता है?
Viral Cooking Hack: कुकर में पूड़ी बनाने वाला हैक काफी वायरल हो रहा है। इस हैक के मुताबिक आप सिर्फ दो चम्मच तेल में एक साथ ढेर सारी पूड़ी बना सकते हैं। क्या ये हैक वाकई काम करता है? आइए जानते हैं-

सोशल मीडिया पर अक्सर कुकिंग हैक वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक हैक लोगों को काफी सरप्राइज कर रहा है। इस हैक के मुताबिक अगर आप ढेर सारी पूड़ी एक साथ बनाना चाहते हैं, तो ये काम मिनटों में हो सकता है। कढ़ाही नहीं, बल्कि प्रेशर कुकर की मदद से। जी हां, ये हैक सुनने में अटपटा जरूर है लेकिन लोगों के मुताबिक अगर कुकर में पूड़ी बेलकर डाल दो और साथ में थोड़ा सा ऑयल भी, तो एकदम परफेक्ट पूड़ी बनकर तैयार होती हैं, जैसी तेल में तलने पर होती हैं। ढेर सारी पूड़ी एक साथ बनाने और कम तेल की पूड़ी बनाने का इससे अच्छा हैक भला क्या हो सकता है? लेकिन क्या आप भी इसे ट्राई करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो पहले जान लें कि ये काम करता भी है या सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग ये ट्रिक अपना रहे हैं।
क्या है प्रेशर कुकर में पूड़ी बनाने वाला हैक?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैक की मुताबिक प्रेशर कुकर में आप एक साथ खूब सारी पूड़ी बना सकते हैं, वो भी बहुत ही कम तेल में। इसके लिए आपको बस पूड़ी को नॉर्मल बेल लेना है, फिर एक के ऊपर एक रखकर कुकर में अरेंज कर देना है। ऊपर से आप थोड़ा सा तेल भी डाल सकते हैं, ताकि पूड़ी में क्रिस्पिनेस आ जाए। अब कुकर का ढक्कन बंद करें, ध्यान रहे सीटी आपको निकाल देनी है। इसके बाद पांच मिनट धीमी आंच पर इसे पकने दें, आपकी फूली-फूली पूड़ी बनकर तैयार हैं वो भी बिना ऑयल के।
क्या ये हैक वाकई काम करता है?
अब सवाल उठता है कि क्या वाकई प्रेशर कुकर में इस तरह से ऑयल-फ्री पूड़ी बन सकती हैं? तो जवाब है बिल्कुल नहीं! इस तरीके से पूड़ी बनाना पॉसिबल है ही नहीं। पारंपरिक पूड़ी तेल में तलकर बनाई जाती है, वहीं प्रेशर कुकर चीजों को भाप से पकाता है। अगर आप इस तरह से पूड़ी बनाना ट्राई भी करते हैं, तो सारा आटा भाप से पक तो जाएगा लेकिन पूड़ी जैसा कुछ भी नहीं बनाने वाला। इसलिए बेहतर है ये इस तरह के सोशल मीडिया हैक घर पर ट्राई ही ना करें।
फिर वीडियो में पूड़ी फूली हुई क्यों दिखती है?
ऐसी वीडियोज में अक्सर कुकर में रखने के बाद खूब फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी बनी हुई दिखती हैं। दरअसल ये सब सिर्फ वीडियो एडिटिंग का खेल होता है, जिसमें कैमरा कट जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होता है। ये पूड़ी पहले से तेल में तलकर तैयार की जाती हैं, जिन्हें देखकर वीडियो देखने वाले को भ्रम हो जाता है।
पूड़ी बनाने का सही तरीका
अगर आप क्रिस्पी पूड़ी बनाना चाहते हैं तो आटा थोड़ा सख्त रखें। वहीं अगर कम तेल की पूड़ी बनानी हैं, तो तेल में थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं, इससे पूड़ी तेल कम सोखती हैं। वहीं आजकल एयर फ्रायर का ऑप्शन भी आ गया है, जिसमें बिना तेल के पूड़ी आराम से बन जाती हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


