Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाveena gupta shared smart kitchen hacks to store jaggery for a year without fearing moisture or spoilage
अब साल भर चलेगा गुड़: न नमी का डर, न खराब होने की टेंशन; आजमाएं वीना गुप्ता के स्मार्ट किचन टिप्स

अब साल भर चलेगा गुड़: न नमी का डर, न खराब होने की टेंशन; आजमाएं वीना गुप्ता के स्मार्ट किचन टिप्स

संक्षेप:

अगर आप भी इस समस्या से अकसर परेशान रहते हैं तो कुकिंग एक्सपर्ट वीना गुप्ता के स्मार्ट किचन टिप्स आपकी उलझन को आसन बना सकते हैं। वीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर गुड़ को साल भर तक स्टोर करने का तरीका शेयर किया है।

Jan 01, 2026 07:48 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दियों का, गुड़ सदियों से भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा रहा है। खाने के बाद मुंह में मिठास घोलता गुड़ कई डेजर्ट बनाने के लिए भी यूज किया जाता है। गुड़ की तासीर गर्म होने की वजह से खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन सेहत को कई फायदे देता है। हालांकि गुड़ को लेकर अक्सर यह शिकायत बनी रहती है कि कुछ ही हफ्तों में गुड़ या तो पानी छोड़कर पिघलने लगता है या फिर इतना सख्त हो जाता है कि उसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से अकसर परेशान रहते हैं तो कुकिंग एक्सपर्ट वीना गुप्ता के स्मार्ट किचन टिप्स आपकी उलझन को आसन बना सकते हैं। वीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर गुड़ को साल भर तक स्टोर करने का तरीका शेयर किया है। जिससे गुड़ ना तो नमी से चिपचिपा होकर खराब होगा और ना ही पत्थर जैसा कड़क।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मैदा छोड़िए चावल के आटे से बनाएं टेस्टी आलू समोसा, चाय का स्वाद बढ़ा देगी रेसिपी

गुड़ को सही बर्तन में रखें

खाने-पीने की चीजों को स्टोर करने के लिए लोग अकसर प्लास्टिक के डिब्बों का यूज करते हैं। लेकिन गुड़ के मामले में ऐसी गलती ना करें। वीना गुप्ता कहती हैं कि गुड़ को प्लास्टिक के डिब्बे में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गुड़ में नमी जल्दी आ जाती है और गुड़ खराब होने लगता है। गुड़ को हमेशा स्टील के डिब्बे में स्टोर करके रखें। इससे गुड़ नमी से सुरक्षित रहने के साथ स्वाद में भी अच्छा बना रहता है।

गुड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर स्टोर करें

बाजार से खरीदा गया गुड़ अकसर बड़े ढेलों के आकार में होता है। वीना गुप्ता सलाह देती हैं कि गुड़ को स्टोर करने से पहले उसे हमेशा छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर रख लेना चाहिए। ऐसा करने से एक तो गुड़ डिब्बे में कम जगह लेगा और दूसरा, इस्तेमाल करते समय तोड़ने की मशक्कत से भी बचाव होगा।

एयरटाइट पैकिंग

गुड़ हवा के संपर्क में आते ही पिघलना शुरू कर देता है। ऐसे में गुड़ को स्टील के डिब्बे में भरते हुए यह जरूर सुनिश्चित करें कि डिब्बा पूरी तरह साफ और सूखा हुआ एयरटाइट हो।

फ्रिज नहीं, 'फ्रीज़र' में स्टोर करें गुड़

वीना गुप्ता सलाह देती हैं कि गुड़ कभी भी फ्रिज में नहीं बल्कि फ्रीजर में स्टोर करके रखना चाहिए। वीना का कहना है कि फ्रीजर का तापमान गुड़ की बनावट को स्थिर रखता है। जिससे गुड़ साल भर तक ना तो पिघलता है और न ही चिपचिपा होता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।