कभी स्टिकी तो कभी रूखा पोहा बनता है तो सीख लें ये एक ट्रिक, हमेशा खिले-खिले बनेंगे पोहे

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Kitchen Tips: पोहा बनाने के कई तरीके होते हैं लेकिन सबमे एक चीज कॉमन है वो है पोहा या चूड़ा। लेकिन ये पोहा कभी आपसे बिल्कुल ड्राई हो जाता है और कभी बिल्कुल स्टिकी बनकर तैयार होता है। तो इस एक ट्रिक को सीख लें, जिससे पोहे हमेशा खिले-खिले बनेंगे।

कभी स्टिकी तो कभी रूखा पोहा बनता है तो सीख लें ये एक ट्रिक, हमेशा खिले-खिले बनेंगे पोहे

ब्रेकफास्ट में पोहे खाना पसंद है। लेकिन जब भी बनाती हैं तो कभी ये बिल्कुल ड्राई बनता है तो कभी बिल्कुल गीला हो जाता है। अगर आपके पोहे के साथ ही अक्सर ऐसा कुछ हो जाता है। तो सबसे पहले जान लें किस तरह का पोहा यूज करना चाहिए और उस पोहे को किस तरह तैयार करें जिससे ये ना गीला हो और ना ही बहुत ज्यादा ड्राई। साथ ही इन गलतियों को करने से भी अवॉएड करें।

ना यूज करें पतला पोहा

अगर आप पोहा बनाना चाह रही हैं तो हमेशा मोटे वाले पोहे या चूड़े का यूज करें। बहुत पतले पोहे जब आप यूज करती हैं तो ये बहुत जल्दी टूट कर आपस में चिपक जाते हैं। जिससे हर बार बना पोहा स्टिकी और टेस्टलेस बनकर तैयार होता है। स्टिकी पोहे में किसी भी तरह का टेस्ट नहीं पकड़ता, इसलिए हमेशा मोटे पोहे का यूज करें।

धोना है भिगोना नहीं

जब भी पोहा बनाना हो तो चूड़े को पानी में डालकर हल्के हाथों से धो लें। ये ट्रिक बड़े काम की है और आपके पोहे हमेशा खिले-खिले बनकर तैयार होंगे। जब भी पोहा बनाना हो और आप चूड़ा धो रहे हों तो हल्के हाथों से गंदगी को पानी में निकल जाने दें और फिर इसे फटाफट छानकर बाहर कर दें। जिससे सारा पानी झड़ जाए। अगर पोहे में पानी रह जाएगा तो सारा घुल जाएगा और जब आप कड़ाही में डालकर पकाएंगे तो टूटकर आपस में चिपक जाएगा। इसलिए हमेशा इस एक ट्रिक को याद रखें पोहे को धोना है ना कि भिगोना है।

टेस्ट के लिए नमक डालने का तरीका

अक्सर पोहे में कभी नमक ज्यादा हो जाता है या फिर कम हो जाता है। जिससे नमक का टेस्ट ही नहीं पता चलता। तो नमक के टेस्ट को बनाकर रखने के लिए ये ट्रिक अपनाएं। हमेशा चूड़े को धोकर छान लें और उस पर नमक स्प्रिंकल कर दें। ऐसा करने से थोड़ी देर में पानी के साथ नमक अंदर तक घुस जाएगा और पोहे का टेस्ट बिल्कुल परफेक्ट आएगा। पोहे में फ्लेवर बढ़ाने के लिए नमक के साथ आधा चम्मच चीनी डाल दें। इससे पोहे ना केवल ज्यादा टेस्टी बनेंगे बल्कि नर्म होंगे लेकिन आपस में चिपक कर स्टिकी नहीं बनेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।