Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाunique way to boil potatoes without water without getting sticky or soggy bina pani aloo ubalne ka tarika
न चिपकेंगे, न होंगे गीले, बिना पानी के आलू उबालने के 3 यूनिक तरीके

न चिपकेंगे, न होंगे गीले, बिना पानी के आलू उबालने के 3 यूनिक तरीके

संक्षेप:

Smart Hacks To Boil Potatoes Without Water : भला कुकर में पानी डाले बिना कोई आलू कैसे उबाल सकता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर। जिसमें कुकर में बिना पानी के आलू कैसे उबाले जाते हैं वो खास तरीके बताए गए हैं।

Jan 14, 2026 11:57 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आलू के पराठे बनाने हों या सब्जी, उन्हें उबालने के लिए कुकर में पानी भरना जरूरी लगता है। लेकिन कई बार आलू उबालते समय ज्यादा सीटी लगने की वजह से आलू ज्यादा पककर गीले हो जाते हैं। जिसकी वजह से ना तो पराठे अच्छे बनते हैं और ना ही आलू की सब्जी। क्या आप जानते हैं परफेक्ट आलू बिना कुकर में बिना पानी डाले भी उबाले जा सकते हैं? सुनकर कई लोग तो हैरान भी हो सकते हैं कि भला कुकर में पानी डाले बिना कोई आलू कैसे उबाल सकता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर। जिसमें कुकर में बिना पानी के आलू कैसे उबाले जाते हैं वो खास तरीके बताए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:घर पर भी बनाया जा सकता है बाजार जैसा ओरिगैनो, बस फॉलो करें ये किचन टिप्स

कुकर में पानी भरे बिना आलू उबालने के स्मार्ट किचन टिप्स

कुकर की भाप में पकाएं आलू

आलू उबालने का यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। इस टिप को फॉलो करने के लिए आलुओं को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह उनकी नमी सुखाएं नहीं। इसके बाद कुकर के तले में थोड़ा सा तेल डालकर ग्रीस कर लें। इसके बाद कुकर में आलू के दो टुकड़े करके डाल दें। अब एक साफ सूती कपड़े को गीला करके निचोड़ने के बाद कुकर की तली में आलू के ऊपर बिछा दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर आंच को बिल्कुल कम करके 2-3 सीटी आने दें। आलू भाप और कपड़े की नमी की मदद से अपने ही रस में उबल जाएंगे।

नमक की गर्माहट

मूंगफली और भुट्टा की तरह आप आलू को भी बिना पानी के उबाल सकते हैं। इसके लिए एक भारी तले की कढ़ाई या कुकर में 1 कप नमक फैलाकर डालें। नमक के ऊपर एक स्टैंड या जाली रखकर उस पर आलू रख दें। अब कुकर का ढक्कन बंद करके सीटी हटा दें। धीमी आंच पर 20 मिनट आलू को पकने दें। आलू उबालने का यह तरीका आपको अंगारों पर भुने हुए आलू का स्वाद देता है।

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल

हर आलू को धोकर उस पर हल्का सा तेल लगाएं। अब आलू को एल्युमिनियम फॉयल में अच्छी तरह लपेट दें। इसके बाद आलू को सीधा बिना पानी के धीमी आंच पर 15-20 मिनट के लिए ढक्कन बंद करके छोड़ दें। फॉयल के अंदर बनी गर्मी आलू को अंदर तक पका देगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।