काम की बात: किचन की चिमनी का फिल्टर तेल और धुएं से पड़ गया काला? सफाई के लिए अपनाएं ये 3 स्मार्ट तरीके
रसोई में बने सिंक, टाइल्स सभी की आप रोजाना सफाई करते होंगे लेकिन किचन के धुएं को बाहर निकालने वाले चिमनी के फिल्टर को भूल जाते हैं। फिल्टर को अगर समय-समय पर साफ नहीं करेंगे तो ये खराब हो सकते हैं और धुआं बाहर नहीं निकलेगा। चलिए बताते हैं इसे साफ करने के सरल तरीके।

किचन में रोज खाना बनता ही है और बिना तेल और धुएं के ये काम हो नहीं सकता। आजकल लोग फ्लैट में रहने लगे हैं, तो हर मॉड्यूलर किचन में चिमनी लग चुकी है, जिससे किचन में किसी भी तरह का धुआं नहीं रुकता है। चिमनी में ऐसे फिल्टर लगे होते हैं, जो आसानी से पूरा धुआं खींचकर बाहर कर देते हैं लेकिन लंबे समय तक अगर आप इन्हें साफ नहीं करेंगे तो ये काम करना बंद कर देते हैं। चिमनी के फिल्टर में तेल की गंदगी और धुएं से चिपचिपाहट बन जाती है। कई लोग चिमनी की हर हफ्ते सर्विस कराते हैं या सफाई के लिए किसी को बुलाते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो खुद ही आसान तरीकों से चिमनी के फिल्टर को साफ कर सकते हैं। इसे साफ करना काफी आसान है और इसमें कोई मेहनत नहीं लगेगी। अच्छी बात ये भी है कि इसके लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से ही फिल्टर आसानी से साफ किया जा सकता है।
फिल्टर सावधानी से निकालें
पहला स्टेप है कि चिमनी का फिल्टर निकालने से पहले उसका स्विच ऑफ जरूर कर दें। इसके बाद प्लग निकाल लें ताकि सफाई के दौरान किसी तरह के करंट का खतरा न रहे। अब दोनों साइड से खोलते हुए धीरे-धीरे फिल्टर बाहर निकालें। अगर फिल्टर ज्यादा तैलीय है तो उसे सीधे सिंक में रखने की बजाय किसी ट्रे या अखबार पर रखें।
गर्म पानी से करें साफ
फिल्टर साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा लिक्विड डिशवॉश और 1 चम्मच नमक मिला दें। इस घोल में फिल्टर को करीब 15 से 20 मिनट तक डुबोकर रखें। इससे फिल्टर पर जमी चिकनाई धीरे-धीरे ढीली होने लगती है और सफाई आसान हो जाती है।
चिपचिपापन कैसे हटाएं
अगर फिल्टर पर बहुत ज्यादा गंदगी और तेल जमा हो गया है और उससे चिपचिपाहट बनी है, तो सफेद सिरका काफी असरदार साबित हो सकता है। आप गर्म पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर फिल्टर को कुछ देर के लिए उसमें छोड़ दें। इसके बाद नींबू को हल्के हाथों से फिल्टर पर रगड़ें। इससे जमी चिकनाई और चिपचिपाहट जल्दी साफ होती है और बदबू भी नहीं आती।
बाहर की ओर साफ करें
अब किसी पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्क्रबर की मदद से फिल्टर को बाहर की ओर भी धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर लगाने से फिल्टर खराब भी हो सकता है। सफाई पूरी होने के बाद फिल्टर को साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस चिमनी में लगाएं।
कितने दिनों में साफ करना चाहिए फिल्टर?
अगर आपके घर में रोजाना ज्यादा खाना बनता है तो चिमनी के फिल्टर को महीने में कम से कम एक या दो बार जरूर साफ करें। नियमित सफाई से चिमनी की संक्शन बेहतर बनी रहती है और किचन भी साफ-सुथरा नजर आता है। साथ ही आपकी चिमनी का फिल्टर खराब नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


