
कटहल काटते समय चाकू-हाथ हो जाते हैं चिपचिपे? बड़े काम की है ये पानी वाली ट्रिक, करें ट्राई
कटहल को काटते समय अक्सर हाथ और चाकू में चिपचिपापन लग जाता है। कटहल में लेटेक्स नाम का तत्व होता है, जो चिपचिपा होता है। अगर कटहल काटते समय आपके हाथ भी चिपक जाते हैं, तो पानी वाली आसान ट्रिक अपनाएं।
कटहल की सब्जी, कोफ्ते, पकोड़े आपने खूब खाएं होंगे और लोगों को मसालेदार भी इसे खाना पसंद है। कटहल इस सीजन में खूब बिकता है और ज्यादातर हर घर में इसे पकाया जाता है। कटहल खाने में टेस्टी लगता है लेकिन इसे काटना थोड़ा मुश्किल होता है। कटहल में चिपचिपा सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है, जिसे लेटेक्स या फिर रबर दूध कहा जाता है। ये पदार्थ कटहल काटते समय निकलने लगता है और हाथ और चाकू में चिपक जाता है। फिर इसे छुड़ाना काफी मशक्कत भरा होता है। अगर आप भी कटहल काटते समय चिपचिपापन नहीं चाहती हैं, तो एक पानी वाली ट्रिक अपनाएं। ये ट्रिक सब्जी वाले भैया ने बताई है, जो काफी कारगर है।
क्या है पानी वाली ट्रिक
हम जिस ट्रिक की बात कर रहे हैं, उसमें आपको एक बाउल या डलिया में हल्का गुनगुना पानी लेना है। फिर इसमें नींबू का रस डालकर मिलाना है। अब कटहल को बड़े टुकड़ों में छिलके के साथ काटकर नींबू वाले पानी में डाल दें। 15 मिनट तक कटहल को पानी में भिगोकर रखें। कुछ देर बाद कटहल को पानी से निकालकर सूखी डलिया में रखें। अब छिलका हटाते हुए इन्हें छोटे टुकड़ों में काटना शुरू करें। कटहल हाथों या चाकू में बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा। सब्जी वाले भैया का कहना है कि नींबू से कटहल का गोंद चिपकता नहीं है और फिर इसे आसानी से काटा जा सकता है। ठेले पर कटहल काटकर देने के लिए वह लोग यही ट्रिक अपनाते हैं।
तेल वाला तरीका
नींबू वाली ट्रिक के अलावा सरसों का तेल वाला तरीका भी काफी फेमस है। कटहल काटते समय हाथों और चाकू में सरसों का तेल लगा लें और फिर सब्जी काटें। ऐसा करने से कटहल का चिपचिपापन हाथों में नहीं लगेगा और ये आसानी से कट जाएगा। इसके अलावा आप हाथों पर पन्नी वाला या रबर वाला ग्लव्स पहनकर भी सब्जी काट सकते हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




