गैस पर जलाने का झंझट नहीं! कुकर में बिना रेत के भूनें भुट्टा, इस 1 ट्रिक से अंगीठी वाला स्वाद आएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Tips: भुट्टा खाने का मन है तो घर पर ही आप इसे भून सकते हैं। कुकर में एक साथ इस ट्रिक से खूब सारे भुट्टे भून जाएंगे। ये जलेंगे भी नहीं और इनका टेस्ट बिल्कुल परफेक्ट आएगा। तो इस बार जब भी भुट्टे भूनने हों, ये ट्रिक ट्राई कीजिए और जरूर बताइएगा कैसी लगी।

Roast Corn in a Pressure Cooker

भुट्टा यानी कॉर्न एक पॉपुलर स्नैक है, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। शाम की हल्की भूख हो और गरमा-गरम नींबू-नमक लगा हुआ भुट्टा खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। रोड साइड पर फ्रेश भुने हुए भुट्टे आराम से मिल जाते हैं, लेकिन रोज-रोज बाहर जाना पॉसिबल नहीं होता। ऐसे में सबसे बेस्ट रहता है कि आप घर पर ही इन्हें भून लें। हालांकि गैस पर ये अच्छी तरह भुन नहीं पाता है, इसलिए घर पर लोग इसे उबालकर खाना प्रिफर करते हैं। पर उबले हुए भुट्टे में वो स्वाद नहीं आता, जो भुने हुए भुट्टे में आता है। तो चलिए आज भुट्टे को भुनने का एक हैक जानते हैं। प्रेशर कुकर में बिना रेत के आप बिल्कुल बाजार में मिलने वाला भुट्टा भून सकते हैं, जिसका स्वाद एकदम परफेक्ट आएगा। आइए जानते हैं कैसे -

इस ट्रिक से कुकर में बिना रेत के भूनें भुट्टा

स्टेप 1: भुट्टे को छीलकर साफ कर लें

कुकर में भुट्टा भूनना काफी आसान होता है। इससे ये जलता भी नहीं है और परफेक्टली क्रिस्प बनकर तैयार होता है। इसके लिए सबसे पहले भुट्टे को छीलकर साफ कर लें। इसके बाल भी अच्छी तरह हटा दें। चेक कर लें कि कहीं कोई दाना खराब तो नहीं है। फिर इसे दो टुकड़ों में तोड़ लें, ताकि ये आराम से कुकर में फिट हो जाए। आपका कुकर ज्यादा छोटा ही तो उस हिसाब से भुट्टे को तीन हिस्सों में भी तोड़ सकते हैं।

स्टेप 2: कुकर को घी लगाकर ग्रीस करें

प्रेशर कुकर में भुट्टे डालने से पहले ये स्टेप बहुत जरूरी है। थोड़ा सा देसी घी लें और इसकी तली पर अच्छे से अप्लाई कर दें। इससे भुट्टे तली पर चिपकेंगे नहीं और उनकी खुशबू भी काफी अच्छी आएगी। इसके बाद भुट्टे के पीस एक-एक कर के कुकर में सेट कर लें। कोशिश करें कि एक बार में बहुत ज्यादा कुकर को ना भरें, इससे भुट्टे ठीक से रोस्ट नहीं हो पाएंगे।

स्टेप 3: मोटे सूती कपड़े वाली ट्रिक फॉलो करें

अब आपको कोई किचन टॉवल या कोई दूसरा कपड़ा लेना है। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा मोटा होना चाहिए और सूती होना चाहिए, तभी भुट्टे सही से भुनेंगे। इस कपड़े को साफ पानी में अच्छे से भिगो लें फिर पूरी तरह निचोड़ लें। फिर इसे कुकर में रखें भुट्टे के ऊपर अच्छी तरह ढक दें।

स्टेप 4: कुकर में कितनी देर पकाना है

अब प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और इसे मीडियम फ्लेम पर पकने रख दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शुरुआत में आपको गैस की फ्लेम मीडियम रखनी है, लेकिन जैसे ही कुकर में प्रेशर बन जाए गैस की फ्लेम को तुरंत लो कर दें। धीमी आंच पर इसे करीब 15 मिनट के लिए पकने दें, इसमें कोई भी सीटी नहीं आएगी। फिर गैस बंद करें और इसका प्रेशर निकलने का इंतजार करें। भुट्टे एकदम परफेक्ट रोस्ट होंगे।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाप्रेशर कुकर में बिना रेत के भूनें भुट्टा, इस 1 ट्रिक से अंगीठी वाला स्वाद आएगा!