Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाtop 5 kitchen hacks to keep chapati soft for 10 hours without applying ghee on them
लंच बॉक्स में रखी रोटियां सूखकर हो जाती हैं खराब, बिना घी लगाएं घंटों तक ऐसे रखें सॉफ्ट

लंच बॉक्स में रखी रोटियां सूखकर हो जाती हैं खराब, बिना घी लगाएं घंटों तक ऐसे रखें सॉफ्ट

संक्षेप:

कुकिंग से जुड़ी इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे आसान किचन ट्रिक्स अपना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे आप रोटियों पर बिना घी लगाएं उन्हें कई घंटे फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रख सकती हैं।

Jun 03, 2025 07:39 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आपकी अपनी बनाई रोटियों से यह शिकायत हमेशा बनी रहती हैं कि गर्म रोटियां तो स्वाद में अच्छी लगती हैं लेकिन स्कूल या ऑफिस के लिए पैक की गई रोटियां कुछ घंटों में ही सूखकर बेस्वाद हो जाती हैं। जिन्हें कई बार देखकर व्यक्ति की भूख ही खत्म जाती है। रोटियों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए उनपर लगाया गया घी भी रोटी की सॉफ्टनेस नहीं बनाए रख पाता। कुकिंग से जुड़ी इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे आसान किचन ट्रिक्स अपना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे आप रोटियों पर बिना घी लगाएं उन्हें कई घंटे फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रख सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोटियों को कई घंटे फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रखेंगे ये किचन हैक्स

अच्छी क्वालिटी का आटा खरीदें

रोटी को लंबे समय तक फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला गेहूं का आटा यूज करें। इसके अलावा आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाने से रोटी नरम बनी रहती है।

आटा गूंथने का तरीका

आटे को हमेशा नरम और चिकना गूंथें। आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का यूज करें और गूंथने के बाद उसे रेस्ट करने के लिए ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

तेल या घी लगाएं

आटा गूंथने के बाद उसमें 2 चम्मच तेल या घी मिलाएं। ऐसा करने से भी रोटी नरम बनती है।

रोटी को बेलने का सही तरीका

रोटी को कभी भी ना तो बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा ना बेलें। याद रखें एक समान मोटाई वाली रोटी हमेशा नरम बनी रहती है।

रोटी पकाने का तरीका

रोटी को हमेशा मीडियम आंच पर ही पकाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज आंच पर पकी रोटी बाद में सख्त हो सकती है।

सूती कपड़े में लपेटकर रखें रोटी

रोटी को तवे से उतारने के बाद, उसे तुरंत एक साफ सूती कपड़े में लपेटकर कैसरोल में रखें। ऐसा करने से रोटी की भाप उसे नरम बनाए रखेगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।