मार्केट जैसी गाढ़ी-क्रीमी मैंगो शेक घर पर कैसे बनाएं? दुकान वाले की 3 टिप्स नोट कर लें!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mango Shake: घर पर बनी मैंगो शेक में गाढ़ा क्रीमी और रिच फ्लेवर नहीं आता, जैसा मार्केट वाली शेक में आता है। तो चलिए आज जूस कॉर्नर वालों की ही कुछ सीक्रेट टिप्स जानते हैं, ताकि आपकी मैंगो शेक भी बिल्कुल वैसी ही गाढ़ी-मलाईदार बनें।

मार्केट जैसी गाढ़ी-क्रीमी मैंगो शेक घर पर कैसे बनाएं? दुकान वाले की 3 टिप्स नोट कर लें!

गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो शेक पीना सभी को पसंद होता है। खासकर जूस कॉर्नर पर मिलने वाली गाढ़ी सी शेक पी कर मजा ही आ जाता है। अक्सर लोग घर पर भी सेम दूध और आम से मैंगो शेक बनाना ट्राई करते हैं, लेकिन वो स्वाद अक्सर मिसिंग रहता है। शेक या तो जरूरत से ज्यादा पतला हो जाता है या फिर काफी गाढ़ा। अमूमन मार्केट में मिलने वाला गाढ़ा, रिच और क्रीमी टेस्ट घर की बनी मैंगो शेक में नहीं आ पाता। तो चलिए आज इसी से जुड़ी कुछ टिप्स जानते हैं। ज्यादा कुछ नहीं है, बस आपको छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखनी हैं और दूध की मात्रा का ध्यान रखना है। तो चलिए फटाफट से जूस कॉर्नर वालों की टिप्स जान लेते हैं, ताकि आपको मैंगो शेक भी बिल्कुल वैसी ही बने।

मार्केट जैसी मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री

मार्केट में मिलने वाली गाढ़ी क्रीम और रिच मैंगो शेक घर पर बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी वो हैं- दो मीठे पके हुए आम, फुल क्रीम दूध (डेढ़ गिलास), चीनी (4 चम्मच, स्वादानुसार), गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल), आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े), इलायची (2-3) और 1 चम्मच शहद। मार्केट वाले मिल्क शेक में थोड़ा सा शहद जरूर डालता है, इससे ही वो क्रीमी टेस्ट आता है। सभी सामग्री अगर आप इसी अनुपात में डालते हैं, तो एकदम परफेक्ट आम की शेक बनकर तैयार होगी।

स्टेप 1: सबसे पहले प्यूरी बनाएं

घर पर अक्सर हम दूध में आम और चीनी डालकर पीस देते हैं और बस मैंगो शेक रेडी। तभी शेक की कंसिस्टेंसी परफेक्ट नहीं आ पाती और कभी कभी तो आम के टुकड़े भी मुंह में आते हैं। इसलिए पहला स्टेप है कि आम के टुकड़ों को स्वादानुसार चीनी और आधा कप दूध के साथ ब्लेंड कर लें। इसकी एक गाढ़ी सी प्यूरी बनाकर तैयार कर लें।

स्टेप 2: शहद और दूध डालकर बनाएं मैंगो शेक

अब एक बार आपने गाढ़ी आम की प्यूरी बनाकर तैयार कर ली है, तो उसके बाद इसमें बाकी का दूध डालें। साथ में एक चम्मच शहद भी जरूर मिलाएं। इससे शेक में सिर्फ मिठास ही नहीं, बल्कि एक रिच और क्रीमी फ्लेवर भी एड होता है। इसके अलावा अगर आपको एकदम चिल्ड शेक पीनी है, तो कुछ बर्फ के टुकड़े भी इसमें एड करें। फ्लेवर के लिए आप जरा सा इलायची पाउडर या केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं। हालांकि आम की नेचुरल खुशबू ही काफी अच्छी होती है, इसलिए इनके बिना भी आप शेक बना सकते हैं।

स्टेप 3: ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें

अब आपकी बाजार जैसी थिक और क्रीमी मैंगो शेक बनकर तैयार है। इसे एक गिलास में सर्व करें। गार्निशिंग के लिए आप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू या पिस्ता ले सकते हैं। चाहें तो अपनी फेवरिट आइसक्रीम, मलाई या कद्दूकस किए हुए नारियल से शेक को गार्निश करें। ठंडी ठंडी पी कर मजा ही आ जाएगा।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।