कुकर में 1 गिलास चावल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें खिले-खिले राइस बनाने की टिप्स!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खिले-खिले चावल बनाने का सीक्रेट यही है कि चावल में पानी का अनुपात बिल्कुल सही हो। बहुत से लोगों को यही कन्फ्यूजन रहती है और इसी वजह से उनके चावल कभी भी ठीक नहीं बनते। अगरआपके चावल परफेक्ट नहीं बनते, तो ये टिप्स आपको फटाफट नोट कर लेनी चाहिए।

कुकर में 1 गिलास चावल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें खिले-खिले राइस बनाने की टिप्स!

प्रेशर कुकर में चावल बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसमें मुश्किल से 5 मिनट लगते हैं और चावल बनकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन जब बात हो खिले-खिले चावल बनाने की, तो वो हर किसी के बस की बात नहीं। आपने खुद नोटिस किया होगा कि कभी-कभी चावल या तो जरूरत से ज्यादा गीले हो जाते हैं, या कभी चिपचिपे बनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी का माप कहीं ना कहीं गलत होता है। खिले-खिले चावल बनाने का सीक्रेट यही है कि चावल में पानी का अनुपात बिल्कुल सही हो। बहुत से लोगों को यही कन्फ्यूजन रहती है और इसी वजह से उनके चावल कभी भी ठीक नहीं बनते। अगर आप पहली बार चावल बनाने जा रहे हैं या आपके चावल परफेक्ट नहीं बनते, तो ये टिप्स आपको फटाफट नोट कर लेनी चाहिए। इसके बाद आप पानी की मात्रा को ले कर कभी कन्फ्यूज नहीं होंगे।

खिले-खिले चावल बनाने के लिए पानी की मात्रा क्या रखें?

कुकर में चावल पकाते हुए या तो वो ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा गीले। ऐसा पानी की गलत मात्रा की वजह से होता है। या हो आपका पानी कम रह जाता है या फिर कुछ ज्यादा ही हो जाता है। इसके लिए एक अनुपात नोट कर लें। अगर आप 1 गिलास चावल ले रहे हैं तो उसी गिलास से आपको डेढ़ गिलास (1 और आधा गिलास) पानी लेना है। इससे नॉर्मल चावल एकदम परफेक्ट बनेंगे। वहीं अगर आप फ्राइड राइस या पुलाव के लिए चावल बना रहे हैं, तो आधा गिलास की जगह सवा गिलास पानी रखें।

ये 2 चीजें डालने से बढ़ जाएगा चावल का स्वाद

कुकर में परफेक्ट खिले-खिले चावल बनाने की एक और ट्रिक है, जो आपको फॉलो करनी चाहिए। इसके लिए बस जब भी चावल बनाएं, उसमें 2-3 बूंद नींबू का रस जरूर एड करें। इससे चावल का एक एक दाना अलग हो जाता है और वो आपस में चिपकते नहीं। इसके अलावा आप आधा-एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं, इससे चावल काफी खुशबूदार और स्वादिष्ट बनते हैं।

चावल बनाने के लिए कुकर में कितनी सीटी लगाएं?

अब एक और सवाल काफी कॉमन रहता है कि चावल बनाने के लिए कुकर में कितनी सीटी लगाएं। परफेक्ट चावल बनें, इसके लिए आपको सिर्फ एक सीटी लगानी है और इस दौरान गैस की फ्लेम को तेज ही रखना है। सीटी आते ही गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकालने के बाद ही ओपन करें। इससे चावल अच्छी तरह सेट हो जाएंगे और एकदम खिले खिले बनकर तैयार होंगे।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।