
त्योहार पर मेहमानों को खिलाएं घर की बनी काजू कतली, रेसिपी
त्योहार पर मिठाई जरूर खाई और खिलाई जाती है। आप अगर बाजार की मिठाई नहीं लाना चाहते, तो घर पर काजू कतली बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। चलिए इसके रेसिपी बताते हैं।
बाजार की मिलावटी मिठाई खाने से अच्छा है कि आप घर पर थोड़ी से मेहनत के साथ मिठाई बनाकर तैयार कर लें। काजू कतली लगभग सभी लोगों को खाना पसंद होती है लेकिन ये मिठाई बाजार में काफी महंगी मिलती है। फिर ये असली काजू से बनी है या नहीं ये भी डाउट रहता है। ऐसे में आप काजू कतली घर पर भी बनाकर खा या खिला सकती हैं। काजू कतली बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। चलिए आपको काजू कतली बनाने की रेसिपी बताते हैं। आप इसे बनाकर मेहमानों को खिलाएं और खुद भी खाएं।

सामग्री
काजू – 200 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
पानी – आधा कप
दूध- 1 ग्लास
घी – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
चांदी का वर्क – सजावट के लिए
स्टेप 1- सबसे पहले आपको काजू का पाउडर बनाना होगा। इसे मिक्सर में बारीक पीस लें और फिर एक प्लेट में रखकर फ्रिज में स्टोर करें।
स्टेप 2- फिर आपको शक्कर की चाशनी तैयार करनी है। कढ़ाही में पानी और शक्कर डालकर चाशनी बना लें। चाशनी को ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं रखना है।
स्टेप 3- आधे घंटे बाद पिसे हुए काजू को निकाल लें और शक्कर वाली चाशनी में मिक्स करें। काजू को मिक्स करते हुए ध्यान रखें कि चाशनी में गांठ न पड़े। अगर गांठ दिखे तो चम्मच या हाथ से फोड़ लें।
स्टेप 4- अब इस मिश्रण को एक कटोरे या थाली में निकाल लें। काजू को आटे की तरह दूध से सान लें। इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं। इसे सानकर मुलायम कर लेना है और फिर रोटी की तरह गोल बेल लें।
स्टेप 5- बस फिर आपको काजू कतली को शेप में काटना है। आप इसे अपने हिसाब से शेप में काट लें और ये बनकर तैयार हो जाएगी। ऊपर से चांदी का वर्क चिपका दें। ये बाजार जैसी बन जाएगी।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




