ना मशीन, ना मेहनत! 1 लीटर दूध से बनाएं बाजार जैसा गाढ़ा योगर्ट, दही से जल्दी जमेगा और फायदेमंद भी होगा

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

ज्यादातर लोग दही और योगर्ट को एक ही मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता। दही के मुकाबले योगर्ट ज्यादा फायदेमंद होता है और इसे घर पर भी जमा सकते हैं। आज हम आपको योगर्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ना मशीन, ना मेहनत! 1 लीटर दूध से बनाएं बाजार जैसा गाढ़ा योगर्ट, दही से जल्दी जमेगा और फायदेमंद भी होगा

गर्मी के मौसम में दही खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। चाहे ठंडा-ठंडा रायता हो या फिर सादा दही, यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि गर्मियों में दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है। हालांकि, आजकल कई लोग दही की जगह योगर्ट खाना पसंद करने लगे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर लोग दही और योगर्ट को एक ही चीज समझ लेते हैं, जबकि दोनों में काफी फर्क होता है। ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर्स में मिलता है और लोग इसे विदेशी दही समझते हैं। योगर्ट और दही दोनों अलग-अलग होते हैं और दोनों के न्यूट्रिशन भी डिफरेंट होते हैं। दही से ज्यादा फायदेमंद होता है योगर्ट और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आज हम आपके साथ पूनम देवनानी की शेयर की हुई योगर्ट बनाने की ट्रिक शेयर करने जा रहे हैं। फिर हम आपको योगर्ट खाने के फायदों के बारे में भी बताएंगे।

दूध खौलाने का तरीका

दही को जमाने के लिए हम जामन लेते हैं और गुनगुने दूध में डालकर रातभर जमने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन योगर्ट को जमाने का तरीका थोड़ा सा ट्रिकी है, जिसे आपको सही से समझना पड़ेगा। तो सबसे पहले 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे उबलने के लिए रख दें। वैसे तो हम लोग एक उबाल के बाद गैस बंद कर देते हैं लेकिन योगर्ट जमाने के लिए आपको दूध को थोड़ी देर तक पकाना पड़ेगा। दूध को करीब 15 मिनट तक पकने दें, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। फिर दूध को ठंडा करने के लिए रखें। इतना ठंडा कर लेना है कि 10 सेकेंड तक आप भगोने पर हाथ रखें तो गर्माहट न लगे।

दूध में मिलाएं ये पाउडर

योगर्ट का स्वाद हल्का सा मीठा होता है और आपको वही टेस्ट लाने के लिए उबलते हुए दूध में ही आधा कप मिल्क पाउडर मिक्स करना है। दूध उबल रहा हो, तभी इसे मिक्स करें और चम्मच से चलाएं, जिससे ये आसानी से घुल जाए। अगर आप हल्का सा इसे और मीठा करना चाहते हैं, तो 1 चम्मच चीनी भी मिला दें। चीनी ना डालें तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

जामन का पानी हटाएं

अब आपको दही का जामन लेना है और उसे छन्नी में रख देना है, जिससे उसका पूरा पानी छनकर निकल जाए। दही वाले जामन में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए, तभी आपका योगर्ट अच्छे से जमेगा। अब एक कटोरी में थोड़ा सा उबला दूध निकालें और उसमें जामन डालकर मिक्स करें। जामन बिल्कुल घुल जाना चाहिए और फिर इसे भगोने वाले दूध में मिला दें। इसके बाद आपको भगोने वाले दूध को किसी दूसरे बर्तन में छानते हुए निकाल लेना है। ऐसा करने से दूध में जो भी मिल्क पाउडर या जामन वाली गुलठी होगी वो निकल जाएगी।

बस योगर्ट जमाएं

अब आपको ग्लास के जार लेने या फिर आप छोटी मटकी लें, उसे ट्रे में रख लें, जिससे उसे बार-बार हिलाना ना पड़े। दूध को उस जार में डालकर रखें। फिर फाइल पेपर या ट्रांसपेरेंट पन्नी से इन दोनों जार को कवर करें और ऊपर से कपड़े की गर्माहट दें। साइड में दोनों को रख दें, जहां कोई हाथ ना लगाएं। 6-7 घंटे बाद इसे आप देखेंगे तो ये बिल्कुल जमा हुआ दिखेगा और फिर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ऐसा करने से योगर्ट की थिकनेस बढ़ेगी।

फायदे भी जान लीजिए

योगर्ट में प्रोबायोटिक्स (गुड बैक्टीरिया), हाई प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं। ये सभी चीजें शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। योगर्ट खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन भी बेहतर होता है। इसमें साधारण दही से ज्यादा प्रोटीन होता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।