कैसे पहचानें देसी और हाइब्रिड अदरक में अंतर, ये खास तरीके जरूर जान लें
Tips to buy Desi or Hybrid Ginger: मार्केट में चमकती और चिकनी सब्जी देखकर खरीदने के आदी है तो इस आदत को सुधार लें। अगर आप अदरक को खाकर फायदा पाना चाहते हैं। चाय या काढ़े में डालने के लिए खरीदने जा रहें तो जानें कौन सी हाइब्रिड अदरक है और कौन सी देसी अदरक।

मार्केट में इन दिनों हर सब्जी का हाइब्रिड वर्जन आसानी से मिल जाएगा। बड़ी, साफ-सुधरी और चमकदार रंगों की सब्जियां हर किसी को भाती है। लेकिन किसानों का कहना है कि इसमे से ज्यादातर हाइब्रिड होती है। जैसे कि अदरक। अगर आप मार्केट से अदरक खरीद रहे तो चांस ज्यादा है कि आप हाइब्रिड अदरक खरीद लाएंगे बजाय देसी अदरक के, जो आपके गले के साथ ही शरीर के और भी अंगों के लिए फायदेमंद होगी। साथ ही इसका टेस्ट भी काफी तेज होता है। जिससे काफी कम मात्रा में डालने पर ही अदरक का पूरा फ्लेवर चाय,मसाले या फिर काढ़े में आने लगता है। तो अगर आप अदरक खरीदते हैं तो इस एक चीज से पहचान सकते हैं कि अदरक देसी है या फिर हाइब्रिड।
देसी अदरक की पहचान
देसी अदरक की पहचान बहुत ही सिंपल है। जिससे आप टेस्ट भी पाएंगी और फायदे भी ज्यादा मिलेंगे। देसी अदरक में गांठें काफी ज्यादा होती है। चूंकि अदरक जड़ वाली सब्जी हैं और इसमे एक से ज्यादा गांठे होती ही है। जब आप मार्केट में अदरक खरीदने जाएं तो ना ही बहुत मोटी और ना ही बहुत पतली अंगूठे से मोटे आकार की अदरक लें, जिस पर चार से ज्यादा गांठे हों। इस तरह की अदरक ज्यादातर देसी होती है और इनका टेस्ट भी काफी स्ट्रांग होता है। जो थोड़ी मात्रा में ही डालने पर पूरा काम करता है।
देसी अदरक में रेशे ज्यादा होते हैं। वहीं इसका छिलका भी काफी पतला होता है। हल्की खुरचन के साथ इसे निकाला जा सकता है। ये गंदी सी दिखती है क्योंकि इसकी गांठों में काफी मिट्टी फंसी होती है। ये अदरक ज्यादा महकती भी है।
हाइब्रिड अदरक
हाइब्रिड अदरक में रेशे कम मिलेंगे और ये बगैर गांठ की होगी। इस तरह की अदरक कई बार काफी मोटी तो कई बार पतली भी होती है। इस अदरक का इस्तेमाल जिंजर शॉट्स, अचार, चटनी बनाने में यूज होता है। लेकिन फायदे के लिए दवा के तौर पर देसी अदरक का यूज करना ज्यादा फायदेमंद है।
वहीं हाइब्रिड अदरक ज्यादा शाइन करती, हल्के से रंग की होती है और इसका छिलका भी थोड़ा मोटा दिखता है।
अदरक की गांठें कम होती है या बिल्कुल नहीं होती. ये बिल्कुल सीधा होता है और इसका टेस्ट भी अदरक जैसा कम ही होता है। मतलब ये खाने में तीखी सी नहीं लगती।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


