
भुनी हुई शकरकंद पसंद है तो बिना पानी के ऐसे उबाल लें, कुकर में मिलेगा अंगीठी वाला स्वाद!
आग में भुनी हुई शकरकंद खाने में बड़ी स्वाद लगती है। बेस्ट बात है कि आप कुकर में भी वही सौंधे-सौंधे स्वाद वाली शकरकंद पका सकती हैं। बिना पानी के शकरकंद को उबलने का तरीका ट्राई करेंगी तो एकदम रोस्टेड स्वाद मिलेगा।
सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में शकरकंद आना शुरू हो जाती है। ये एक विंटर सुपरफूड है, जो फाइबर, कैल्शियम और विटामिन का एक अच्छा सोर्स है। इनका मीठा स्वाद भी हर किसी को बड़ा पसंद आता है। खासतौर से आग में भुनी हुई शकरकंद खाने में बड़ी स्वाद लगती है। हालांकि इस रोस्टेड स्वाद के लिए अंगीठी और कोयले की जरूरत पड़ती है, जो हर घर में तो अवेलेबल होते नहीं। लेकिन बेस्ट बात है कि आप प्रेशर कुकर में भी वही सौंधे-सौंधे स्वाद वाली शकरकंद पका सकती हैं। बिना पानी के शकरकंद को उबलने का तरीका ट्राई करेंगी तो एकदम रोस्टेड स्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं ये करना कैसे है।

बिना पानी के ऐसे उबालें शकरकंद
बिना पानी के प्रेशर कुकर में शकरकंद उबालने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह दो से तीन बार धो लें, ताकि इनकी धूल-मिट्टी साफ हो जाए। अब प्रेशर कुकर के तले पर अच्छी तरह देसी घी लगा लें। इसके ऊपर आपको अपनी शकरकंद रखनी हैं। इसके बाद 2 किचन टॉवल लें या कोई छोटी तौलिया और उसे पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ने के बाद टॉवल को शकरकंद के ऊपर रख कर उन्हें कवर कर दें।
अब गैस की फ्लेम लो मीडियम पर रखें और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर के शकरकंद पकने दें। जैसे ही कुकर में हल्की गैस बन जाए तो आंच को एकदम धीमा कर दें और इन्हें 15-20 मिनट के लिए पकने दें। फ्लेम लो है, इसलिए कुकर में सीटी नहीं आएगी। कुछ देर बाद गैस को बंद कर दें और प्रेशर को निकलने दें। इसके बाद चिमटे की मदद से शकरकंद निकाल लें। बिना पानी के ये एकदम परफेक्ट कुक होती हैं। इनका स्वाद मिठास से भरा हुआ लगता है और खुशबू भी काफी सौंधी-सौंधी आती है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




