कितना पानी-कितना चावल, प्रेशर कुकर में बनेंगे खिले-खिले चावल, शेफ ने बता दिया परफेक्ट पानी का नाप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Tips: प्रेशर कुकर में चावल बनाते वक्त हमेशा गड़बड़ हो जाती है तो शेफ से सीख लें सही तरीका। चावल पकाते वक्त कितनी मात्रा में पानी डाला जाएगा कि खिले-खिले चावल बनेंगे। शेफ से जान लें टिप्स।

प्रेशर कुकर में चावल बनाना काफी सारे लोगों को मुश्किल लगता है। उनके चावल कभी चिपचिपे बन जाते हैं तो कभी कच्चे ही रह जाते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों को पानी का इतना अंदाजा नहीं रहता और चावल नीचे से जल जाते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है और आप घंटों तक भगोने में चावल पकाती हैं तो शेफ का बताया ये तरीका नोट कर लें। हर बार आपके चावल बिल्कुल परफेक्ट बनेंगे और मात्र कुछ मिनटों में आप जितने चाहे उतने लोगों का चावल बनाकर तैयार कर सकती हैं।

भगोने में चावल बनाने के नुकसान

भगोने में चावल पकाना कई बार मुश्किलभरा हो जाता है। क्योंकि अगर घर में ढेर सारे मेहमान आ गए और आपको पंद्रह से बीस लोगों के लिए चावल पकाने हैं तो इतने बड़े भगोने में चावल रखकर पकाने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है। वहीं दूसरा नुकसान है कि इसमे गैस खर्च ज्यादा होती है। प्रेशर कुकिंग कम समय और कम गैस खर्च में खाने को पकाने में हेल्प करती है।

शेफ से सीखें प्रेशर कुकर में चावल पकाने का सही तरीका

शेप अशोक ने शेयर किया है कि कितनी मात्रा में चावल लिया जाए और कितनी मात्रा में पानी लिया जाए तो परफेक्ट नॉन स्टिकी, खिले-खिले राइस बनकर तैयार होंगे।

  • सबसे पहले चावलों को बनाने से पहले धो लें। अगर एक कटोरी चावल बनाना है तो किसी भी कटोरी से नाप लें और एक कटोरी चावल लें। इसे धोकर कुकर में डाल दें।
  • अब चावल के नाप से डेढ़ गुना पानी डालें। मतलब कि अगर आपने एक कटोरी पानी लिया है तो उसमे पानी डालते वक्त एक पूरी कटोरी भरकर पानी डालें। ये कटोरी वहीं होगी जिससे आपने चावल की नाप की है। एक कटोरी पानी के साथ आधा कटोरी पानी और डालना है। तो ये डेढ़ कटोरी पानी की मात्रा हो गई।
  • इतनी नाप से जब आप चावल को पकाते हैं तो चावल बिल्कुल खिले-खिले बनकर तैयार होते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि ये बासमती चावल की नाप है।
  • रोजमर्रा की लाइफ में अगर आप किसी भी पुराने चावल को पकाती है तो उसमे भी इतनी मात्रा में पानी डालने से चावल हमेशा खिले-खिले बनकर तैयार होंगे।
  • शेफ ने इन चावलों को थोड़ा फ्लेवर देने के लिए चार से पांच लौंग, आधा चम्मच देसी घी और एक चौथाई चम्मच नमक डाला है। जिससे चावल नमकीन हो जाएं और साथ ही इसमे फ्लेवर भी बढ़ जाए।
  • गैस की फ्लेम को मीडियम लो रखें और प्रेशर कुकर को चढ़ा दें।

प्रेशर कुकर में कितनी सीटी में पकेगा चावल

चावलों को मीडियम लो फ्लेम पर रखने के बाद करीब दो सीटी लानी है। फिर चावलों को बिना प्रेशर खोले ऐसे ही कुकर में छोड़ देंगे। जब खुद से प्रेशर रिलीज हो जाएगा उसके बाद ढक्कन हटाएंगे तो बिना भिगोए बिल्कुल खिले-खिले चावल बनकर तैयार होंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।