
डोसा-इडली का बैटर फटाफट नेचुरली फर्मेंट करना है तो जान लें पान वाली ये ट्रिक
Tips to fermant dosa-idli better instanty: सर्दियों में डोसा या इडली का बैटर आसानी से फर्मेंट नहीं होता है तो ये कुछ ट्रिक जान लें। जिसमे से एक पान वाली ट्रिक ट्रेडिशनल है और इससे डोसा कुछ घंटों में ही फर्मेंट हो जाता है।
ब्रेकफास्ट में डोसा या इडली खाना ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। लेकिन इसे खाने का स्वाद तभी आता है जब डोसा या इडली का बैटर अच्छी तरह से फर्मेंट हो। नेचुरल तरीके से फर्मेंट ये बैटर गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। गर्मी में तो डोसा के बैटर में आसानी से चार से पांच घंटे में फर्मेंटेशन हो जाता है। लेकिन सर्दियों में बैटर जल्दी से फूलता नहीं है और डोसा बनाना हो या इडली मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये कुछ नेचुरल तरीके से फर्मेंट करने के टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

पान के पत्ते से करें फर्मेंट
डोसा या इडली को साउथ इंडिया में फर्मेंट करने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल ट्रेडिशन तरीके से फर्मेंट करने के लिए किया जाता है। बस बैटर को पीसकर उसके ऊपर पान के एक पत्ते को रखें और उसके ऊपर एक घी का दीया जलाकर रख दें और ऊपर से ढंक दें। फिर कुछ देर बाद दीये को बुझा दें। दो से तीन घंटे में ही ये बैटर नेचुरल तरीके से फर्मेंट हो जाएगा और इसके स्वाद में खट्टापन नहीं होगा।
यीस्ट से करें फर्मेंट
फूड ब्लॉगर शिल्पी बताती हैं कि डोसे-इडली के बैटर को ठंडे मौसम में इंस्टेंट तरीके से फर्मेंट करने के लिए ड्राई यीस्ट का इस्तेमाल करें। यीस्ट को गुनगुने पानी में डालकर एक्टिवेट कर लें और फिर बड़े बर्तन में डालकर दाल पीसकर डाल दें और फिर चावल डाल दें। रातभर में ये डोसा बैटर आराम से फर्मेंट हो जाएगा और टेस्ट बढ़िया आएगा।
कुकर में करें फर्मेंट
सर्दियों में डोसा-इडली का बैटर अगर अच्छे से फर्मेंट नहीं होता है तो कुकर में एक से दो गिलास गर्म पानी डालकर उसके ऊपर डोसा के बैटर का बर्तन रखकर ढक्कन बंद कर दें। फिर 6-8 घंटे के लिए छोड़ दें। डोसा बैटर अच्छे से फर्मेंट हो जाएगा।
नमक डालकर रखें
सर्दियों में इडली बैटर फर्मेंट करने के लिए बैटर को अच्छी तरह से फेंटे और उसमे नमक डालकर तब रातभर के लिए कंबल में लपेट कर रखें। ऐसा करने से भी बैटर फर्मेंट होगा और उसका टेस्ट अच्छा आएगा।
ईनो मिलाए
डोसा-इडली का बैटर अगर इंस्टेंट तरीके से बनाना है तो उसमे ईनो मिला दें। ध्यान रहे कि कि इसकी मात्रा कम ही रखें जिससे कि टेस्ट ना खराब हो। ये फटाफट बैटर को स्पंजी बना देता है। लेकिन ध्यान रहे कि इससे बैटर फर्मेंट नहीं होता और इसमे गुड बैक्टीरिया नहीं पनपते।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




