5 मिनट में मलाई से ढेर सारा घी निकलेगा! रिया की रसोई से मिली गिलास वाली ट्रिक
Kitchen Tips: इंस्टाग्राम पर रिया सिंह ने एक ऐसा कमाल का तरीका शेयर किया है, जिससे आप फटाफट देसी घी बना लेंगी बिना किसी झंझट के। ये तरीका थोड़ा सा अलग है और मजेदार भी।

खाने में खुशबूदार तड़के से ले कर, रोटी या पराठे पर लगाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर गृहणियां घर में ही आने वाले दूध से देसी घी बनाकर तैयार कर लेती हैं। एक तो ये शुद्ध भी होता है और ज्यादा दानेदार और खुशबूदार भी होता है। हालांकि घर में ही घी बनाना थोड़ा झंझट भरा जरूर होता है। पहले मलाई से मक्खन निकालना फिर घंटों गैस पर खड़े रहना, इस पूरे प्रॉसेस में काफी टाइम लग जाता है। आज हम आपकी यही मेहनत थोड़ी कम करने वाले हैं। जी हां, इंस्टाग्राम पर रिया सिंह ने एक ऐसा कमाल का तरीका शेयर किया है, जिससे आप फटाफट देसी घी बना लेंगी बिना किसी झंझट के। ये तरीका थोड़ा सा अलग है और मजेदार भी। चलिए स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।
इस ट्रिक से फटाफट निकाल लेंगी देसी घी
- सबसे पहले हफ्ते-दस दिन की इक्ट्ठा की हुई मलाई को फ्रिजर से बाहर निकालकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई भी गुठलियां ना रहें।
- अब मलाई को गैस पर मेल्ट होने के लिए रख दें। इसे चलाते हुए गर्म कर लें। ध्यान रखें आपको इसमें उबाल नहीं लाना है बस मलाई के पिघलने तक ही पकाना है।

- जैसे ही मलाई थोड़ी ठंडी हो जाए तो इसमें एक गिलास पानी भर के रख दें। आपको इसे फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए रख देना है।
- अब मलाई वाले बर्तन में से गिलास को बाहर निकालें, वहां हुए छेद में गिलास का पानी डाल दें। फिर सारे पानी और लस्सी को बाहर किसी दूसरे बर्तन में निकाल दें।
- अब इस बचे हुए मक्खन को अच्छे से मिक्स करें, इसमें थोड़ा सा पानी डालें और दोनों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद मक्खन को हाथों से दबाते हुए अलग कर लें।
- एक कढ़ाही में मक्खन को गैस पर पकने के लिए चढ़ा दें। इसे तब तक पकाएं, जब तक इसमें झाग खत्म ना हो जाएं। कुछ ही देर में देसी घी बन जाएगा।
*जैसे ही घी ठंडा हो जाए इसे छलनी की मदद से छान लें और किसी कांच या स्टील के बर्तन में स्टोर कर के रख लें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




